Bharat Express DD Free Dish

Monsoon Shoe Care Tips: बरसात में खराब हो रहे महंगे लेदर के जूते? इन टिप्स से सालों साल रहेंगे नए जैसे

Monsoon Shoe Care Tips: बरसात का मौसम चल रहा है. इस समय ऑफिस जाने वालों की सिरदर्दी बढ़ गई है. हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं.

Monsoon Shoe Care Tips: बरसात का मौसम चल रहा है. इस समय ऑफिस जाने वालों की सिरदर्दी और बढ़ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि महंगे लेदर के जूतों की देखभाल बड़ी चुनौती बनी हुई है. हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं.

दरअसल, बारिश का पानी, कीचड़ और नमी लेदर के जूतों को नुकसान पहुंचे रहे हैं. इससे उनकी चमक कम होती जा रही है. साथ ही इसकी मजबूती भी कम होती जा रही है. चलिए जानते हैं कुछ आसान से घरेलू टिप्स और ट्रिक्स, जिसे अपनाकर आप लेदर के जूतों को लंबे समय तक नया जैसा रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

बारिश में जूते भीगने पर फौरन सूखे कपड़े से पोछें. गीले जूतों को कभी हीटर या धूप में न सुखाएं, क्योंकि इससे लेदर सिकुड़ सकता है या फट सकता है. जूते गीले होने पर हीटर या धूप में सुखाने के बजाय जूतों में अखबार या टिश्यू पेपर भरकर कमरे के तापमान पर सूखने दें. ऐसा करने से नमी खत्म हो जाएगी.

बारिश में जूते भीगने पर फौरन सूखे कपड़े से पोछें. गीले जूतों को कभी हीटर या धूप में न सुखाएं, क्योंकि इससे लेदर सिकुड़ सकता है या फट सकता है. जूते गीले होने पर हीटर या धूप में सुखाने के बजाय जूतों में अखबार या टिश्यू पेपर भरकर सूखने दें. ऐसा करने से नमी खत्म हो जाएगी.

बरसात में जूते पहने से पहले वाटरप्रूफ स्प्रे का छिड़काव करें, जो एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है. ये नमी को जूतों में पहुंचने से रोकते हैं. आप अच्छे ब्रांड्स के वाटरप्रूफ स्प्रे कर सकते हैं.

लेदर के जूतों की चमक बरकरार रखने के लिए हर 10-15 दिन में लेदर पॉलिश का इस्तेमाल करें. ये जूते को चमकदार बनाए रखता है. साथ ही नमी से भी बचाता है. पॉलिश से पहले जूतों को साफ कपड़े से अच्छी तरह साफ करें.

जूतों को स्टोर करने से पहले उनके अंदर सिलिका जेल के पैकेट रखें. यह नमी को सोख लेता है और जूतों को फंगस या बदबू से बचाता है. अगर सिलिका जेल उपलब्ध न हो, तो जूतों में सूखा अखबार भी रख सकते हैं.

जूतों को हमेशा सूखी जगह पर रखें. इन्हें प्लास्टिक बैग में बंद करने से बचें, क्योंकि इससे नमी जमा हो सकती है. जूतों को उनके ओरिजिनल बॉक्स या कपड़े के बैग में स्टोर करें और शू-ट्री का इस्तेमाल करें.

अगर जूतों पर कीचड़ लग जाए, तो इसे सूखने दें और फिर मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी और साबुन के घोल से दाग हटाएं और सूखे कपड़े से पोंछ लें.

हर कुछ महीनों में लेदर कंडीशनर का इस्तेमाल करें. यह लेदर को नरम और लचीला रखता है, जिससे वह टूटने या फटने से बचा रहता है.

जानकारों की मानें तो इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने महंगे लेदर के जूतों की उम्र बढ़ा सकते हैं. इससे बरसात में भी आपके जूते नए और चमकदार नजर आइएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read