Bharat Express DD Free Dish

पार्थ पवार ने कायनात दारा से की सगाई, शरद पवार से लेकर सीएम फडणवीस तक पहुंचे कई दिग्गज

Parth Pawar Engagement: अजित पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने पुणे में कायनात दारा से सगाई की. समारोह में शरद पवार, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज शामिल हुए.

Parth Pawar Engagement

Parth Pawar Engagement: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बेटे तथा राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने बुधवार (29 जुलाई) को पुणे में कायनात दारा से सगाई कर ली. सगाई का शुभ मुहूर्त शाम 6:30 बजे रखा गया था और समारोह में केवल चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया.

यह कार्यक्रम येरवडा स्थित द रिट्ज-कार्लटन होटल में आयोजित हुआ. समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सभी 40 विधायक शामिल हुए. इसके अलावा पार्टी के सांसद सुनील तटकरे समेत विभिन्न दलों के करीब 15 सांसद भी मौजूद रहे.

सगाई समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार भी अपने पोते पार्थ पवार को आशीर्वाद देने पहुंचे. परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं.

 

पार्थ पवार और कायनात दारा की सगाई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योगपति मोहित कंबोज भी शामिल हुए. समारोह में कई खास मेहमानों के साथ वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

पार्थ पवार और कायनात दारा की सगाई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए. समारोह में कई खास मेहमानों के साथ वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

अजित पवार के करीबी सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी समारोह में शिरकत की. प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार चार दशक से अधिक समय से राजनीति में साथ काम कर रहे हैं और पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. पार्थ पवार और कायनात दारा की शादी अगले साल 27 फरवरी को बारामती में होगी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read