Bharat Express DD Free Dish

PM मोदी ने तमिलनाडु में ब्रहदीश्वर मंदिर का किया दौरा, सांस्कृतिक विरासत को बताया गौरव

तमिलनाडु के गंगईकोंड चोलपुरम में स्थित विश्व प्रसिद्ध ब्रहदीश्वर मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरा किया. उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत को नमन किया और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को सराहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के ऐतिहासिक गंगईकोंड चोलपुरम स्थित विश्वप्रसिद्ध ब्रहदीश्वर मंदिर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर की भव्य वास्तुकला को नमन किया और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को चोल राजाओं की अमूल्य देन बताया. प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रुके, जहां उन्होंने पुजारियों से मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और स्थापत्य शैली की जानकारी ली. पीएम मोदी पारंपरिक वस्त्र में नजर आए और उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान शिव की आराधना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के विश्वप्रसिद्ध ब्रहदीश्वर मंदिर में भगवान शिव की आराधना की

पीएम मोदी पारंपरिक वस्त्र में नजर आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर की भव्य वास्तुकला को नमन किया

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान शिव की आराधना की

 प्रधानमंत्री मोदी ने पुजारियों से मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी ली

 

यह मंदिर 11वीं सदी में चोल सम्राट राजेन्द्र चोल द्वारा बनवाया गया था और इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read