Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सज कर तैयार हुआ प्रभु राम का दरबार, सभी को 25 नवंबर का इंतजार, देखें मंदिर की मनमोहक तस्वीर

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर की अलौकिक तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं.

अयोध्या के राम मंदिर की अलौकिक तस्वीरें इन दिनों लोगों को खूब भा रही हैं. भक्त घर बैठे ही रामलला के परिसर की भव्यता और वहां चल रही तैयारियों का दीदार कर रहे हैं. मंदिर में ध्वजारोहण के लिए धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर हैं.

प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर परिसर में खास इंतजाम किए गए हैं. मेहमानों के ठहरने के लिए टेंट सिटी बनाई गई है, जिसमें करीब 3000 लोगों के रहने की व्यवस्था है. कार सेवक पुरम और तीर्थ क्षेत्र पुरम में टेंट सिटी बनाई गई है. हर टेंट में 6 लोगों के ठहरने की सुविधा है. इसके अलावा वैदेही नगर, रघुनंदन नगर, भरत शत्रुघ्न नगर और सौमित्र नगर का निर्माण किया गया है. मेहमानों के लिए दो बड़े भोजनालय भी तैयार हैं.

राम मंदिर तक मेहमानों को पहुंचाने के लिए वोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है. विवाह पंचमी के दिन यानी 25 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आमंत्रित सदस्यों को राम जन्मभूमि परिसर तक पहुंचाया जाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट लगातार मेहमानों की सुविधा को लेकर तैयारी कर रहा है.

ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है. रामनगरी के प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है और ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों से फिल्म उतरवाई जा रही है. आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर प्रवेश द्वार पर चेकिंग कर रही है. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है.

मंदिर के अंदर की अलौकिक तस्वीरें देखकर भक्त भावविभोर हो रहे हैं. मनमोहक दृश्य हर किसी को आकर्षित कर रहा है.

मंदिर की छत पर बनी सुंदर आकृति मन मोह लेती है, इसकी कलाकारी और भव्यता देखकर हर कोई भावविभोर हो जाता है.

मंदिर की यह फोटो दूर से ली गई है, जिसमें इसकी भव्यता और सुंदरता साफ झलकती है. दृश्य इतना मनमोहक है कि हर कोई भावविभोर हो जाता है.

ये भी पढ़ें-हिंदु अनुयायी क्यों पहनते हैं जनेऊ? कितनी होती है इसकी लंबाई, जानें जनेऊ धारण करने के नियम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital