Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘आसमान में बना तिरंगा, नीचे गूंजा हर-हर महादेव!’ वायु सेना के जांबाज एयर शो में छाए, नमो घाट पर उमड़ा जनसैलाब

Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना का पराक्रम. ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में 100 विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब.

Varanasi Air Show: भारतीय वायुसेना के 94 वर्षों की राष्ट्रसेवा के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम के तहत भव्य एयर शो का शानदार आगाज हो गया है. गंगा नदी के ऊपर आसमान में भारतीय वायु सेना की ताकत और उनके हैरतअंगेज करतबों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है.

इस महा-एयर शो में कुल 100 विमान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक विमान शामिल है. राफेल, सुखोई, तेजस से लेकर सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और सारंग टीम तक ने अपनी कलाबाजियों से आसमान में रोमांच पैदा कर दिया है. ‘काशी’, ‘वरुणा’, ‘त्रिदेव’ और ‘प्रचंड’ जैसे विशेष फॉर्मेशन इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं.

नमो घाट पर गूंजा वायु सेना का गगनभेदी शोर

भारतीय वायुसेना के 94 वर्षों की गौरवशाली राष्ट्रसेवा के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर 'विंग्स ओवर गंगा' थीम के साथ भव्य एयर शो की शुरुआत हो चुकी है.

राफेल, सुखोई और तेजस का आसमान में शक्ति प्रदर्शन

इस एयर शो में कुल 100 विमान शामिल हैं, जिनमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' प्रमुख आकर्षण हैं.

सूर्यकिरण और सारंग टीम के कलाबाज करतब

देश की शान बढ़ाने वाली मशहूर सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम आसमान में अद्भुत और रोमांचक संरचनाएं बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं.

तिरंगे के रंगों से सजा काशी का आसमान

एयर शो के दौरान काशी फॉर्मेशन में तीन किरण विमानों ने तिरंगे के रंगों से आसमान को सजाया, वहीं वरुणा फॉर्मेशन में जांबाज जवानों ने साहस का प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें-मेरठ के नीले ड्रम के बाद उन्नाव का बक्सा कांड! सिलबट्टे से कुचला सिर, हाईवे पर फेंकी पति की लाश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital