पॉजिटिव न्यूज

Adani Foundation और गुजरात सरकार की अनूठी पहल, 7000 से ज्‍यादा दिव्यांगों का किया जाएगा सशक्तिकरण

अडानी फाउंडेशन ने आज, 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर, गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग के साथ मिलकर एक विशेष पहल की शुरुआत की. इस पहल के तहत पूरे गुजरात में 7000 से अधिक दिव्यांगों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी-गांधीनगर में आयोजन

यह कार्यक्रम गांधीनगर स्थित गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया, जहां राज्य के माननीय मंत्री और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद थे. इस अवसर पर दिव्यांगों को शिक्षा, कौशल विकास, आजीविका के अवसर और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए आवश्यक उपकरण और सहायक सामग्री प्रदान की जाएगी.

मैं दिव्यांग भाइयों और बहनों का साथी हूं: जीत अडानी

अडानी एयरपोर्ट्स के डायरेक्टर, जीत अडानी ने इस पहल के बारे में कहा, “आज मैं केवल अडानी ग्रुप का लीडर ही नहीं, बल्कि उन सभी दिव्यांग भाइयों और बहनों का साथी हूं, जिनका साहस और प्रेरणा मुझे जीवन का सच्चा अर्थ समझाती है. मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अडानी समूह का आपकी प्रगति और सशक्तिकरण के प्रति समर्पण अडिग है. पिछले 10 वर्षों में, अडानी फाउंडेशन ने दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कौशल वृद्धि, आजीविका के अवसर, शिक्षा और सहायक उपकरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हम हमेशा दिव्यांगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करते रहेंगे, खासकर कच्छ के मुंद्रा, खावड़ा और लखपत तालुकों में इस पहल का लाभ मिलेगा.”

कच्छ के दिव्यांगों के लिए विशेष पहल

अडानी फाउंडेशन का फोकस कच्छ जिले के उन क्षेत्रों पर है, जहां दिव्यांगजनों की संख्या अधिक है. मुंद्रा, खावड़ा और लखपत जैसे स्थानों पर इस पहल के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago