Smita Kabra: 31 वर्ष की उम्र में इन्होंने अपनी रचनात्मकता को कर्म में बदलना शुरू किया. बच्चों के लिए समर कैंप्स आयोजित करने से लेकर सोसाइटी इवेंट्स और लोकल समारोहों की एंकरिंग तक, उन्होंने हर छोटे-बड़े मौके को दिल से संभाला. हर आयोजन के साथ उन्होंने न सिर्फ अनुभव कमाया, बल्कि लोगों के साथ रिश्ते भी बुनें—जो धीरे-धीरे छोटे आयोजनों से लेकर प्रोफेशनल इवेंट्स की ओर बढ़ते चले गए.
उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें पुणे में एक प्रतिष्ठित कंपनी में मार्केटिंग डायरेक्टर की भूमिका तक पहुंचाया, जहां उन्होंने रचनात्मकता और भावनात्मक जुड़ाव को और गहराई दी. इसी दौरान, उन्होंने अपने हाथों से बनाए थॉटफुल बर्थडे हैंपर्स भी तैयार करने शुरू किए. उनका काम लोगों के बीच इतना सराहा गया कि वर्ड ऑफ माउथ के जरिए उनकी पहचान तेजी से फैलने लगी.
उनका पहला बड़ा ब्रेक तब आया जब एक प्रसिद्ध CA फर्म से उन्हें बड़ा ऑर्डर मिला—यह मील का पत्थर उनकी गिफ्टिंग वेंचर की नींव बन गया.
2023–24 में, अपनी सफलता और बढ़ते नेटवर्क से प्रेरित होकर, स्मिता ने मुंबई में अपनी खुद की गिफ्टिंग स्टूडियो—Memarable Gifting Studio—शुरू किया. यह स्टूडियो उनके सपनों की साकार अभिव्यक्ति है, जहां रचनात्मकता, क्राफ्ट्समैनशिप और भावनाओं का सुंदर संगम होता है.
उनकी काबिलियत को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा भी सराहा गया, जब उन्होंने स्टील इंडस्ट्री के एक प्रतिष्ठित क्लाइंट के लिए विशेष हैंपर्स तैयार किए—यह स्मिता के लिए एक गर्वपूर्ण पल था.
पर स्मिता की कहानी केवल बिजनेस तक सीमित नहीं है. उनका उद्देश्य हमेशा समाजसेवा से जुड़ा रहा है. उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को अपने स्टूडियो से जोड़कर उन्हें काम और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान की है. हैंपर्स की क्युरेशन से लेकर बैकेंड में काम करने तक, उन्होंने अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया.
आज स्मिता काबरा सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक ऐसी विरासत गढ़ रही हैं जो रचनात्मकता, सशक्तिकरण और दिल से जुड़े जश्नों का प्रतीक है. वह उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो सपने देखती हैं और उन्हें सच्चाई में बदलना चाहती हैं.
ये भी पढ़ें: Smita Kabra के सपनों ने भरी उड़ान, 15 साल पहले शुरू किया था सफर
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

