Urdu Conclave 2026

मकर-कुंभ की चमकेगी किस्मत, कन्या वाले रहें सावधान!’ जान लीजिए आज किन राशियों की खुलेगी लॉटरी

26 अगस्त 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए करियर और धन के नए अवसर लेकर आएगी. मकर और कुंभ को सफलता के संकेत हैं, जबकि मिथुन और कन्या को फैसलों और खर्चों में सावधानी बरतनी होगी.

Rashifal

12 राशियों के प्रतीकों के साथ चमकता राशिचक्र

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: 26 अगस्त 2026 (बुधवार) का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से सभी 12 राशियों के लिए बहुत बड़ा फेरबदल लेकर आ रहा है! आज जहां मकर और कुंभ राशि वालों पर किस्मत मेहरबान रहेगी और नौकरी-कारोबार में बंपर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, वहीं कन्या और मिथुन राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. आइए जानते हैं(today Rashifal in hindi) मेष से लेकर मीन तक, आज किस राशि के सितारे बुलंद रहेंगे और किसे पैसों से लेकर प्यार तक सतर्क रहना होगा.

मेष, वृषभ और मिथुन: जेब पर रखें काबू (Aaj Ka Rashifal 26 Aug 2026)

मेष: प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा, लेकिन खर्चे और बचत का बैलेंस बिगड़ने न दें. सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है.

वृषभ: ज्यादा बोलना उलझन पैदा करेगा, चुप रहना ही भलाई है. ट्रिप का प्लान टाल दें, वरना क्लेश तय है!

मिथुन: किसी अनजान की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं. जल्दबाजी में लिया गया फैसला सीधे जेब पर भारी पड़ेगा.

कर्क, सिंह और कन्या: किस्मत का मिलेगा साथ, लेकिन भागदौड़ से बचें

कर्क: आज आप जिस काम को छुएंगे, वो सोना बनेगा! जीवनसाथी को तरक्की मिलेगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

सिंह: शादी-ब्याह की गुड न्यूज मिलेगी. नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है, बस शॉर्टकट के फेर में न पड़ें.

कन्या: भागदौड़ और थकान से दिन भरा रहेगा. मेहमानों के आने से रौनक तो बढ़ेगी, लेकिन पुरानी बहस से बचें.

तुला, वृश्चिक और धनु: पैसों की होगी बरसात(Aaj Ka Rashifal 26 Aug 2026)

तुला: कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर रहेगा. नया घर खरीदने की प्लानिंग बनेगी, लेकिन उधार लेने की गलती न करें.

वृश्चिक: अटके हुए काम पूरे होंगे और तगड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा. ट्रांसपोर्ट और कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत तय है!

धनु: पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और माता-पिता के आशीर्वाद से सब मंगल होगा.

मकर, कुंभ और मीन: मकर-कुंभ की तो निकल पड़ी(today Rashifal in hindi)

मकर: जरूरी कामों में बिजी रहेंगे, लेकिन मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा. संतान पर थोड़ा ध्यान दें.

कुंभ: राजनीति और पब्लिसिटी से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिलेगी. प्रभाव बढ़ेगा, बस निवेश से पहले सलाह लें.

मीन: राशि के जातकों को किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) से बेहतरीन जॉब का ऑफर मिल सकता है. आपका अंतर्ज्ञान महत्वपूर्ण निर्णयों में सही दिशा दिखाएगा.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 26 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read