Bharat Express DD Free Dish

राशिफल

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज करियर के लिहाज से अच्छा दिन रह सकता है. लंबे समय से काम की तलाश कर रहे लोगों को नई खबर मिल सकती है. नौकरी, कारोबार और वर्क फ्रॉम होम में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, वहीं परिवार में मेहमानों और धार्मिक आयोजन से खुशियां बढ़ेंगी.

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज सामाजिक संपर्क और मेलजोल बढ़ेगा, जिसका फायदा कामकाज में मिल सकता है. निवेश और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोच-समझकर फैसला लें, वहीं प्रेम और परिवार में खुशी के पल मिलेंगे.

Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए जोखिम भरे फैसलों और जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. धन, कागजी काम और कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है, वहीं रिश्तों में संयम बनाए रखना फायदेमंद होगा.

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. बॉस की ओर से नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग हैं. लंबी यात्रा से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कमाई का रास्ता भी खुल सकता है. परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

Aaj Ki Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज कामकाज में पुरानी अड़चनें दूर होने और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. नौकरी में मेहनत की सराहना, व्यापार में नया सौदा और अटका भुगतान मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए आज नौकरी और कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं, वहीं प्रेम संबंधों में छोटी बातों को लेकर तनाव और सेहत में थकान रह सकती है.

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में नए तरीके अपनाने और अपनी पसंद के काम पूरे करने का अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में बदलाव और कारोबार में नए तरीके से लाभ के संकेत हैं, जबकि प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में मेहनत के बाद अच्छे परिणाम और कानूनी मामलों में राहत के संकेत दे रहा है. संपत्ति से जुड़े सौदे आगे बढ़ सकते हैं, जबकि आर्थिक फैसलों में सलाह लेना और सेहत में थकान को नजरअंदाज न करना बेहतर रहेगा.

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नए लोगों से मुलाकात, काम में नई सीख और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दे रहा है. प्रेम और पारिवारिक जीवन में मेल-जोल बढ़ेगा, जबकि खेलकूद और व्यायाम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह है.

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है. मकर, मीन, सिंह और वृषभ समेत कई राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन और प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन खास बताया गया है.