Bharat Express DD Free Dish

राशिफल

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज और आर्थिक मामलों में राहत देने वाला रहेगा। लंबे समय से चली आ रही उलझन का रास्ता निकल सकता है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, कारोबार में नए तरीके से फायदा हो सकता है और छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा. कारोबार में अच्छे सौदे मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में पुरानी नाराजगी दूर होगी और परिवार में व्यस्तता बढ़ सकती है. सेहत के लिए पर्याप्त पानी और तरल चीजों का सेवन करें.

Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में व्यस्तता और नई चीजें सीखने का मौका लेकर आएगा. यात्रा करने वालों को नई जानकारी मिल सकती है. आर्थिक मामलों में दिखावे पर खर्च से बचें. प्रेम जीवन में घूमने का मौका मिलेगा, जबकि पैरों और रक्त संचार का ध्यान रखना जरूरी होगा.

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है. अधिकारियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, जबकि बदलते मौसम में सेहत और इम्यूनिटी का ध्यान रखना जरूरी होगा.

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है.

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए अवसरों के संकेत हैं, हालांकि दिनभर व्यस्तता और भागदौड़ बनी रह सकती है. कारोबार में नए सौदे मिल सकते हैं, परिवार में अपनापन बढ़ेगा और खानपान को लेकर सावधानी बरतना जरूरी रहेगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले में नए अवसर सामने आ सकते हैं, वहीं नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा. खरीदारी और घरेलू खर्च बढ़ने के संकेत हैं, जबकि परिवार में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा.

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए अवसर सामने आ सकते हैं, वहीं काम के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रह सकती है. परिवार में तालमेल बना रहेगा, बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और उच्च शिक्षा की दिशा में नए अवसर बन सकते हैं.

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन कई जिम्मेदारियों के कारण दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. बाजार में हलचल के बीच बड़ी रकम निवेश करने से बचें और रिश्तों में बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें.

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज कारोबार और करियर के लिहाज से नए अवसर सामने आ सकते हैं और किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रह सकती है. घर-परिवार से जुड़ी बातों को लेकर मन उलझ सकता है, जबकि धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह है.