रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग
Aaj Ka Rashifal 28 August 2026: आज का दिन बेहद खास है. श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. सूर्योदय के समय चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान हैं और पंचक का प्रभाव पूरे दिन रहेगा. शुक्र कन्या, शनि मीन, मंगल मिथुन, गुरु कर्क तथा सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. इस संयोग में श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ धन और समृद्धि के लिए शुभ माना गया है. कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी लाभकारी रहेगा. शिवलिंग पर गंगाजल और सुगंधित इत्र से अभिषेक करें, अन्नदान करें और जीवनसंगिनी का सम्मान करें. पूर्णिमा पर माता दुर्गा के मंदिर जाकर दर्शन और एक परिक्रमा करना शुभ फल देगा. दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ भी उत्तम रहेगा.
मेष राशि
शनि बारहवें भाव में और चंद्रमा एकादश भाव में हैं. गुरु चतुर्थ भाव से शुभ फल देंगे. परिवार में चल रहे विवाद जल्द शांत होंगे. नई जिम्मेदारी लाभकारी साबित होगी. छात्रों को शिक्षा और करियर में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी.
- आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और मसूर व गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग: लाल और सफेद
- शुभ अंक: 01 और 02
- भाग्य प्रतिशत: 80%
वृषभ राशि
चंद्रमा दशम भाव को मजबूत कर रहे हैं. पंचम भाव में शुक्र छात्रों को लाभ देंगे. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. ऑफिस में विवादों से बचें और जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें. मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन शुक्र और चंद्रमा प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाएंगे.
- आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें.
- शुभ रंग: सफेद और आसमानी
- शुभ अंक: 05 और 06
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
सूर्य और बुध तृतीय भाव में हैं. गुरु कर्क, चंद्रमा कुंभ और शुक्र कन्या में गोचर कर रहे हैं. मंगल और शुक्र घर-परिवार में खुशियां और आर्थिक लाभ देंगे. शनि दशम भाव से करियर को मजबूती देंगे. नौकरी और बिजनेस में संतोष मिलेगा. रुका हुआ स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है. लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा तनाव से बचें.
- आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और तिल व उड़द का दान करें.
- शुभ रंग: नारंगी और बैंगनी
- शुभ अंक: 01 और 02
- भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि
चंद्रमा दशम भाव को मजबूत कर रहे हैं. गुरु राशि में और शुक्र तृतीय भाव में शुभ फल देंगे. राहु सप्तम भाव में होने से नौकरी में सफलता में देरी हो सकती है. व्यवसाय में अच्छी खबर मिलेगी. छात्रों को पढ़ाई और टाइम मैनेजमेंट में संतुलन बनाना होगा. केतु लव लाइफ में तनाव दे सकता है.
- आज का उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें.
- शुभ रंग: लाल और नारंगी
- शुभ अंक: 05 और 06
- भाग्य प्रतिशत: 55%
सिंह राशि
सूर्य और बुध का गोचर लाभकारी रहेगा. शनि अष्टम भाव से व्यवसाय में मित्रों की मदद से सफलता दिलाएंगे. चंद्रमा सप्तम भाव से लव लाइफ को बेहतर बनाएंगे. गुरु द्वादश भाव और शुक्र द्वितीय भाव से आर्थिक लाभ देंगे. नौकरी के विवाद दूर होंगे.
- आज का उपाय: पक्षियों को दाना-पानी दें और भगवान शिव की उपासना करें.
- शुभ रंग: नारंगी और लाल
- शुभ अंक: 03 और 09
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि
सूर्य और बुध द्वादश भाव में हैं. शुक्र आपकी राशि में और गुरु एकादश भाव में हैं. बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है. परिवार की जिम्मेदारियां निभाएंगे. धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
- आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें.
- शुभ रंग: हरा और आसमानी
- शुभ अंक: 05 और 06
- भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
शुक्र व्यय भाव में हैं. गुरु दशम भाव और चंद्रमा पंचम भाव से नौकरी और बिजनेस में प्रगति देंगे. नए प्रोजेक्ट लाभ देंगे. मंगल और शुक्र कारोबार में नए अवसर देंगे. धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
- आज का उपाय: क्रोध से बचें, तिल और गुड़ का दान करें, श्री सूक्त का पाठ करें.
- शुभ रंग: आसमानी और हरा
- शुभ अंक: 05 और 08
- भाग्य प्रतिशत: 80%
वृश्चिक राशि
मंगल अष्टम भाव में रहकर रियल एस्टेट बिजनेस में लाभ देंगे. गुरु नवम भाव से भाग्योदय के संकेत देंगे. चंद्रमा चतुर्थ भाव से आर्थिक सुख बढ़ाएंगे. नई बिजनेस डील सफल हो सकती है. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकता है.
- आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और चार परिक्रमा करें. सफेद तिल का दान करें.
- शुभ रंग: सफेद और पीला
- शुभ अंक: 05 और 06
- भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि
गुरु अष्टम भाव में हैं और चंद्रमा तृतीय भाव से आर्थिक सुख देंगे. परिवार में विवादों से बचें. बिजनेस सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में कफ की समस्या हो सकती है. लव लाइफ अच्छी रहेगी.
- आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें.
- शुभ रंग: लाल और नारंगी
- शुभ अंक: 04 और 06
- भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि
चंद्रमा द्वितीय भाव और गुरु सप्तम भाव से व्यवसाय में लाभ देंगे. कारोबार में कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन नए कार्य से बिजनेस को नई दिशा मिलेगी. नौकरी बदलने का विचार आ सकता है. लव लाइफ में समय की कमी परेशानी दे सकती है.
- आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और उड़द व तिल का दान करें.
- शुभ रंग: हरा और लाल
- शुभ अंक: 05 और 07
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि
चंद्रमा आपकी राशि में हैं और गुरु षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं. शुक्र अष्टम भाव से स्वास्थ्य में परेशानी दे सकते हैं. नौकरी में काम का दबाव रहेगा. बिजनेस प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा. मित्र कारोबार में मदद करेंगे. लव लाइफ में शुक्र शुभ परिणाम देंगे.
- आज का उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें. सप्त अन्न का दान करें. पिता का आशीर्वाद लें. धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
- शुभ रंग: सफेद और लाल
- शुभ अंक: 05 और 08
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि
गुरु पंचम भाव और चंद्रमा व्यय भाव से आर्थिक लाभ देंगे. शुक्र बैंकिंग और मैनेजमेंट छात्रों को लाभ देंगे. करियर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा. नौकरी में कर्क, सिंह और धनु राशि के मित्र सहयोग करेंगे. प्रेम जीवन में असत्य से बचें.
- आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें. हनुमान जी की उपासना करें. स्वास्थ्य के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें.
- शुभ रंग: नारंगी और आसमानी
- शुभ अंक: 01 और 03
- भाग्य प्रतिशत: 60%
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


