Urdu Conclave 2026

11 मई का ग्रहण योग: कौन सी राशि पर मंडरा रहा है संकट और किसे मिलेगा अप्रत्याशित लाभ?

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: चन्द्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ ग्रहण योग बना रहे हैं. शिव उपासना, महामृत्युंजय मंत्र जाप और दान से मिलेगा शुभ फल. पढ़ें सभी राशियों का विस्तृत राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: ज्येष्ठ माह के सोमवार को चन्द्रमा कुंभ राशि में विराजमान हैं. यहां पहले से मौजूद राहु के साथ मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार यह स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे में महामृत्युंजय मंत्र का जप और शिवलिंग पर जलाभिषेक करना विशेष फलदायी रहेगा. गंगा जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है, इसलिए ध्यान और मंत्र जाप से मन को स्थिर रखना जरूरी है. जरूरतमंदों को अन्न, शीतल जल और वस्त्र का दान करना भी पुण्यदायी रहेगा. आज का दिन सेवा, भक्ति और आत्मचिंतन के लिए उत्तम है.

मेष राशि

चन्द्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में हैं. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. बिजनेस में नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी लेकिन आपकी मेहनत और समझदारी से समाधान निकल जाएगा. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. करियर से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलेगी. लव लाइफ में भावुकता से बचें. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा.

  • उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, हरा
  • शुभ अंक: 02, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

चन्द्रमा दशम भाव में हैं. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं. ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी और प्रमोशन की चर्चा हो सकती है. परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन मधुर रहेगा. छात्रों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाना होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें. सात अन्न और गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: नीला, सफेद
  • शुभ अंक: 02, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि

चन्द्रमा नवम भाव में हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. गुरु का गोचर आत्मविश्वास बढ़ाएगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है. धार्मिक यात्रा के योग हैं. नौकरी में रुका हुआ काम पूरा होगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन पेपर वर्क में लापरवाही न करें. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.

  • उपाय: शिव उपासना करें. मिष्ठान और शीतल जल का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, नीला
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं. सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है. नौकरी में परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं. छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा. लव लाइफ में तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

  • उपाय: शीतल जल का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, पीला
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि

चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं. पार्टनरशिप के कार्यों में लाभ मिलेगा. बिजनेस में मित्रों का सहयोग मिलेगा. नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. छात्रों को सेल्फ स्टडी पर ध्यान देना चाहिए. लव लाइफ में अच्छा समय बिताएंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

  • उपाय: सूर्य उपासना करें. अन्न और फल का दान करें. पिता का आशीर्वाद लें.
  • शुभ रंग: नारंगी, लाल
  • शुभ अंक: 01, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं. नौकरी और करियर में प्रगति होगी. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आपकी कार्यशैली ही आपकी ताकत बनेगी. रियल एस्टेट और बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होगा. लव लाइफ बेहतर रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • उपाय: हनुमान जी की उपासना करें. उड़द और तिल का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, नीला
  • शुभ अंक: 05, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

चन्द्रमा पंचम भाव में हैं. शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी. बिजनेस में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. राजनीति और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा. प्रेम जीवन सुंदर रहेगा. यात्रा के योग हैं लेकिन ज्यादा भागदौड़ से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

  • उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें. गुड़ और जल का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, नारंगी
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं. परिवार और घर से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे. व्यवसाय में राहत मिलेगी. नौकरी में बदलाव को लेकर मन असमंजस में रहेगा. खानपान पर नियंत्रण रखें. लव लाइफ बेहतर होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

  • उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाएं और परिक्रमा करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, हरा
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं. नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नई डील पर काम करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है. छात्रों के लिए समय अच्छा है. यात्रा के योग हैं लेकिन थकान बढ़ सकती है.

  • उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल और मधु से अभिषेक करें.
  • शुभ रंग: लाल, हरा
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. नए कार्यों में सफलता मिलेगी. बिजनेस बेहतर रहेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी. स्वास्थ्य में विशेषकर लीवर संबंधी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें. यात्रा के योग हैं.

  • उपाय: गणेश जी की उपासना करें. मूंग और हरे वस्त्र का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि

चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं. बिजनेस और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. बिजनेस प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें. पीपल को जल और दूध अर्पित करें.
  • शुभ रंग: सफेद, हरा
  • शुभ अंक: 05, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

चन्द्रमा द्वादश भाव में हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. बिजनेस ग्रोथ अच्छी रहेगी. नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. संतान से सुख मिलेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन ज्यादा यात्रा से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

  • उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.
  • शुभ रंग: सफेद, नारंगी
  • शुभ अंक: 01, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 85%

ये भी पढ़ें-चारधाम में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार, गढ़वाल आयुक्त ने जारी की एडवायजरी

इस तरह ज्येष्ठ माह के सोमवार को ग्रहण योग के बीच हर राशि के लिए अलग-अलग परिणाम देखने को मिलेंगे. जहां कुछ राशियों को लाभ होगा वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है. आज का दिन शिव उपासना, सेवा और आत्मचिंतन के लिए विशेष माना गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read