Bharat Express DD Free Dish

18 दिसंबर 2025 का राशिफल: वृश्चिक राशि में चंद्रमा, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: पौष मास की कृष्णपक्ष चतुर्दशी पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में है. मिथुन, कन्या और कुंभ राशियों को आज किस्मत का साथ मिलेगा, जबकि कर्क, सिंह और तुला को सावधानी बरतनी होगी. जानें 18 दिसंबर 2025, गुरुवार का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 18 December 2025: पौष मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान है. इस स्थिति का असर अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलेगा. मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और घर-परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र तक लोगों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. वहीं कर्क, सिंह और तुला के राशियों वालों को आज अपने कामों में सावधानी बरतनी होगी. करियर और कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. घर-परिवार में भी धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा. तो चलिए जानते हैं आज का आपका दिन कैसा रहेगा.

मेष (Aries)

आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में है. आपका ध्यान आध्यात्मिकता और रहस्यमयी विद्याओं की ओर रहेगा. गहन चिंतन से आपको नए अनुभव मिलेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो विवादों से बच सकेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे. आर्थिक लाभ संभव है और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे. लेकिन किसी नए काम की शुरुआत से बचें. नौकरीपेशा लोगों को समय पर काम पूरा करने में कठिनाई हो सकती है.

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा सातवें भाव में है. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और रोमांस के पल बिताएंगे. परिवार या समाज में किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. यात्रा की संभावना है. आपको खुशियों का अनुभव होगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे. भागीदारी के काम में फायदा होगा. विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को साथियों का सहयोग मिलेगा.

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा छठे भाव में है. आज आप कार्य और नाम में सफलता पाएंगे. घर-परिवार में शांति रहेगी. शरीर और मन स्वस्थ रहेंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है और पैसे सही जगह खर्च होंगे. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य लाभ से फायदा होगा.

कर्क (Cancer)

चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ और मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे. नकारात्मक विचार परेशान करेंगे. पेट दर्द की समस्या हो सकती है. आकस्मिक धन खर्च होगा. प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना है. नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण संकट ला सकता है. नए काम या यात्रा से बचें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर ध्यान दें.

सिंह (Leo)

चंद्रमा चौथे भाव में है. मन पर नकारात्मक विचार छाए रहेंगे जिससे हताशा होगी. घर में मेल-जोल कम रहेगा. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और मतभेद भी हो सकते हैं. जमीन से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान से पढ़ें. नौकरीपेशा लोगों को चिंता हो सकती है.

कन्या (Virgo)

चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज आप शारीरिक ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. काम में सफलता मिलेगी. परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. उनका सहयोग मिलेगा. आध्यात्मिक विषयों में सिद्धि प्राप्त होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा. व्यापार में लाभ की उम्मीद है.

तुला (Libra)

चंद्रमा दूसरे भाव में है. मानसिक दुविधा के कारण निर्णय लेना कठिन होगा. नए काम की शुरुआत के लिए दिन उचित नहीं है. गलत व्यवहार से आपको ही दुख होगा. हठ छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएंगे. परिजनों से विवाद टालें. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आर्थिक लाभ होगा लेकिन निवेश की योजना अभी न बनाएं.

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा पहले भाव में है. परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा. शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी. प्रियजनों से मुलाकात सुखद होगी. शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों से उपहार मिल सकता है. आनंददायक यात्रा होगी. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. दिन खुशहाली में बीतेगा.

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा बारहवें भाव में है. दुर्घटना का भय रहेगा, सावधानी बरतें. अचानक धन खर्च हो सकता है. स्वभाव में उग्रता रहेगी. दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी. प्रसन्नता का अनुभव होगा. मित्रों और परिजनों से उपहार मिलने के योग हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत नहीं होगी. व्यापार में लाभ होगा. फिर भी सावधानी जरूरी है.

मकर (Capricorn)

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. नौकरी, व्यापार और समाज में लाभ मिलेगा. मित्रों और परिजनों के साथ घूमने की योजना बनेगी. शुभ अवसरों पर शामिल होंगे. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है. यात्रा की संभावना है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा दसवें भाव में है. सभी काम निर्विघ्न पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. बुजुर्ग और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी. आय में वृद्धि होगी. पदोन्नति की संभावना है. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और नया रिश्ता शुरू हो सकता है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में शुरू हुआ ‘No PUC, No Fuel’ नियम, अब बिना सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मीन (Pisces)

चंद्रमा नवें भाव में है. नकारात्मकता से बचें. मानसिक दुविधा और भय रहेगा. स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहेंगी. नौकरी में अधिकारियों से संभलकर रहें. विवाद की आशंका है. संतान की चिंता रहेगी. विरोधी बाधा डाल सकते हैं. आज कोई बड़ा निर्णय न लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read