Bharat Express DD Free Dish

विनायक चतुर्थी और शनिवार व्रत- रवि योग में करें पूजा, जानें आज का पंचांग और शुभ-अशुभ समय

Aaj ka panchang 21 february 2026: 21 फरवरी 2026 को विनायक चतुर्थी और शनिवार व्रत का संयोग है. आज सुबह 06-54 बजे से रवि योग बन रहा है, जिसमें दोष समाप्त होते हैं. जानें आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

Aaj ka panchang 21 february 2026: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है. साथ ही शनिवार होने के कारण शनिदेव की पूजा का महत्व भी बढ़ गया है. आज सुबह 06-54 बजे से रवि योग बन रहा है, जो शाम 07-07 बजे तक रहेगा. इस योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है और माना जाता है कि इसमें किए गए कार्यों से दोष समाप्त हो जाते हैं.

सुबह से ही भद्रा का समय रहेगा, जो दोपहर 01-00 बजे तक चलेगा. भद्रा का वास धरती पर है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. पूरे दिन अग्नि पंचक रहेगा, ऐसे में आग से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतना जरूरी है.

पूजा और व्रत

जो लोग विनायक चतुर्थी का व्रत कर रहे हैं, वे 11-27 बजे से दोपहर 01-00 बजे तक गणेशजी की पूजा करें. इस समय गणेशजी की विधिवत पूजा करने से विशेष फल मिलता है. आज चंद्रमा का दर्शन करने से बचना चाहिए. शनिवार व्रत रखने वाले जातक शनिदेव की पूजा करें. तेल से अभिषेक करें और नीले फूल, काले तिल, शमी पत्ते, काली उड़द और नीले-काले वस्त्र अर्पित करें. काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं और शनि चालीसा का पाठ करें. शमी वृक्ष की पूजा और उसके नीचे दीपक जलाने से शनि दोष कम होते हैं.

आज का पंचांग

  • तिथि: चतुर्थी दोपहर 01-00 बजे तक, उसके बाद पंचमी
  • नक्षत्र: रेवती शाम 07-07 बजे तक, फिर अश्विनी
  • करण: विष्टि दोपहर 01-00 बजे तक, फिर बव और बालव
  • योग: शुभ 03-51 बजे तक, उसके बाद शुक्ल
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: शनिवार
  • चंद्र राशि: मीन शाम 07-07 बजे तक, फिर मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: 06-54 AM
  • सूर्यास्त: 06-15 PM
  • चंद्रोदय: 08-56 AM
  • चंद्रास्त: 10-16 PM

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05-13 AM – 06-04 AM
  • अभिजीत मुहूर्त: 12-12 PM – 12-58 PM
  • विजय मुहूर्त: 02-28 PM – 03-14 PM
  • अमृत काल: 04-49 PM – 06-21 PM

अशुभ समय

  • राहुकाल: 09-45 AM – 11-10 AM
  • गुलिक काल: 06-54 AM – 08-19 AM
  • यमगण्ड: 02-00 PM – 03-25 PM
  • भद्रा: 06-54 AM – 01-00 PM

ये भी पढ़ें-Aaj ka Rashifal 21 february 2026: मकर में मंगल का उच्च स्थान, करियर में अनुशासन और प्रगति का संकेत

आज का दिन धार्मिक आस्था और अनुशासन का संगम है. विनायक चतुर्थी और शनिवार व्रत के साथ रवि योग का संयोग भक्तों के लिए विशेष फलदायी रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest