Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सावन शनिवार पर बने 3 अति-दुर्लभ शुभ योग! जानें शनि पूजा का सबसे सटीक मुहूर्त

8 अगस्त 2026 को सावन शनिवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और ध्रुव योग का शुभ संयोग बन रहा है. शनिदेव की पूजा के लिए आज का दिन खास है, लेकिन राहुकाल और यमगंड के समय शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है.

Panchang

Aaj Ka Panchang 8 August 2026: आज 8 अगस्त 2026 को सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का पवित्र दिन है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि आज एक साथ 3 बड़े शुभ योग बन रहे हैं. आज सुबह 05:46 बजे से ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग लग चुके हैं, जो शाम तक रहेंगे.

इसके अलावा पंचांग में ध्रुव योग भी बना हुआ है. शास्त्रों के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में किए गए सभी धार्मिक व शुभ कार्य निश्चित रूप से सफल होते हैं. आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि पूजा की सही विधि.

सावन शनिवार पर ऐसे करें शनिदेव की पूजा(Aaj Ka Panchang 8 August 2026

न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है. यदि आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, तो आज शनि मंदिर जाकर महाराज का सरसों के तेल से अभिषेक करें. उन्हें शमी के पत्ते, नीले फूल, काले तिल, काली उड़द, चंदन और धूप-दीप अर्पित करें.

बात भोग की करें तो उसमें काले गुलाब जामुन चढ़ाएं. शनिवार व्रत कथा सुनने के बाद तेल के दीपक से आरती करें और अपनी छाया का दान (कांस्य की कटोरी में तेल लेकर अपना चेहरा देखकर दान करना) करें.

आज के मुख्य शुभ मुहूर्त (Aaj Ke Shubh Muhurat)

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:46 बजे से दोपहर 04:51 बजे तक

अमृत सिद्धि योग: सुबह 05:46 बजे से दोपहर 04:51 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 बजे से दोपहर 03:33 बजे तक

अमृत काल: दोपहर 01:54 बजे से दोपहर 03:22 बजे तक

आज के अशुभ समय और राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal & Bhadra)

आज भद्रा सुबह 05:46 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक रहेगी, लेकिन राहत की बात यह है कि भद्रा का वास ‘स्वर्गलोक’ में है, इसलिए यह पृथ्वीवासियों के लिए अशुभ नहीं मानी जाएगी. हालांकि, राहुकाल के दौरान कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से बचें:

राहुकाल: सुबह 09:06 बजे से सुबह 10:47 बजे तक

यमगण्ड: दोपहर 02:07 बजे से दोपहर 03:47 बजे तक

दुर्मुहूर्त: सुबह 05:46 बजे से सुबह 07:33 बजे तक

दिशाशूल: पूर्व दिशा (आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें)

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest