आज का राशिफल 21 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. कुछ लोगों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिलने के योग हैं, जबकि कुछ राशियों को आज अपने फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी. परिवार, नौकरी, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई मामलों में आज का दिन अहम साबित हो सकता है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने की संभावना है. यदि आप छात्र हैं तो मनचाही सफलता पाने के लिए पूरी लगन और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला फिलहाल थोड़ी चिंता दे सकता है, लेकिन परिवार के किसी बड़े या अनुभवी सदस्य की सलाह आपको सही रास्ता दिखाएगी. धैर्य बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ पाने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है. आज आपके भीतर कुछ नया करने का उत्साह रहेगा और आगे बढ़ने की सोच मजबूत होगी. कहीं घूमने या लंबी यात्रा की योजना भी बन सकती है. परिवार या दोस्तों के साथ मनोरंजन के पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे दिन खुशनुमा रहेगा.
मिथुन राशि
आज किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात आपका मूड अच्छा कर सकती है. अगर किसी सरकारी योजना का इंतजार कर रहे हैं तो उससे जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है. लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ने के संकेत हैं. परेशानियों का समाधान मिलने से मन हल्का महसूस करेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज खुशी के कई मौके बन सकते हैं. छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं. मानसिक शांति के साथ-साथ किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग हैं. नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है. जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा. घर का माहौल सुखद रहेगा और नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की सराहना मिल सकती है. यदि कोई पुराना विवाद या मामला लंबित है तो उसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करें. निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे किसी जरूरी या पसंदीदा चीज की खरीदारी का प्लान बन सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज अधिकारियों का सहयोग मिलने की उम्मीद है. खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर फैसला लें. छात्रों की मेहनत रंग ला सकती है और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपनों के साथ समय बिताने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यस्थल पर कोई सहयोगी आपकी मदद कर सकता है, जिससे काम आसान हो जाएगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या फिर से परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें. व्यापार करने वाले लोग अपने काम पर पूरा ध्यान दें. व्यस्त दिनचर्या के बीच आराम के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज रिश्तों में संयम रखने की जरूरत है. किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना है और किसी मित्र की वजह से काम में थोड़ी रुकावट भी आ सकती है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. हालांकि नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है और नौकरी या निवेश से जुड़े नए अवसर भी मिल सकते हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं. पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. यात्रा के संकेत हैं और लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना भी दिखाई दे रही है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी और रिश्तों में विश्वास तथा आपसी तालमेल बना रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज अपनी बात सोच-समझकर कहने की सलाह दी जाती है. किसी की कही-सुनी बात पर तुरंत भरोसा करने से बचें. दोस्तों का घर आना या उनसे मुलाकात होना संभव है. किसी करीबी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. साथ ही धन लाभ के भी अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

