Bharat Express DD Free Dish

शनि देव की उल्टी चाल से मचेगा भयंकर कोहराम! आज इन राशियों की खुलेगी लॉटरी, तो ये 3 राशियां पाई-पाई को तरसेंगी

18 जुलाई 2026 को ग्रहों के विशेष गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों को धन लाभ और करियर में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को निवेश और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जानिए मेष से मीन तक आज का पूरा राशिफल और किन राशियों के लिए दिन रहेगा सबसे शुभ.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज 18 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal 18 July 2026) को ग्रहों की स्थिति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. आज सूर्य देव कर्क राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान हैं. इसके साथ ही मंगल वृषभ में, बुध कर्क में, गुरु और शुक्र मिथुन में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

बता दें कि ग्रहों की इस महादशा का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है. कुछ राशियों को आज बंपर धन लाभ होगा, तो कुछ को ऑफिस और बिजनेस में फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा.

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि का भाग्यफल(Aaj Ka Rashifal 18 July 2026)

मेष राशि के जातकों को आज अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है. व्यापार और नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और प्रॉपर्टी में निवेश करना बड़ा लाभ दे सकता है. वृषभ राशि वाले आज प्रॉपर्टी और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी रखें. व्यापार में किसी से बहस हो सकती है और सरकारी काम अटक सकते हैं.

वहीं मिथुन राशि के लोगों को अपनी मेहनत और साहस के बल पर आज बड़ी सफलता मिलेगी, व्यापार में नए संपर्क फायदा पहुंचाएंगे. कर्क राशि वालों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग हैं, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें.

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि का आज का हाल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में उन्नति का दिन है, लेकिन किसी भी प्रकार के लालच में आने से अपना नुकसान कर सकते हैं. कन्या राशि वालों के खर्चों में आज बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है, पैसों के लेन-देन में भारी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

अगर तुला राशि वालों की बात करें तो आज (today Rashifal in hindi) आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, किसी से भी उधार लेने या देने से बचें वरना पैसा फंस सकता है. वृश्चिक राशि वालों को आज व्यापार में बड़ा मुनाफा और नए निवेश के शानदार अवसर मिलेंगे, काम की क्वालिटी से समझौता न करें.

ये भी पढ़ें-सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब और गूंजने लगे ‘हरे कृष्णा’ के जयकारे, इस पड़ोसी मुल्क से आया हैरान करने वाला वीडियो

धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि की सटीक भविष्यवाणी(today Rashifal in hindi)

धनु राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है, बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा और ऑफिस में आपकी तारीफ होगी. मकर राशि वाले आज अपने गुप्त विरोधियों से बेहद सावधान रहें, व्यापार में पूरी ईमानदारी बरतें और सेहत का ख्याल रखें.

वहीं कुंभ राशि के लोगों के लिए आज (today Rashifal in hindi) व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं बंपर लाभ देने वाली साबित होंगी, ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. मीन राशि वाले आज किसी भी बड़े निवेश को करने से पूरी तरह बचें, पैसों के मामले में सतर्क रहें और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला करें.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 18 July 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read