Bharat Express DD Free Dish

आज का राशिफल: वृष राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों के लिए बन रहे तरक्की के योग; जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की स्थिति के आधार पर मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़े संकेत जानिए. साथ ही पढ़ें आज के शुभ रंग, शुभ अंक और राशि अनुसार उपाय.

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026

मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में विराजमान हैं. गुरु कर्क राशि में हैं, जबकि शुक्र और बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल और गुरु का कर्क राशि में संयोग बना हुआ है तथा शनि मीन राशि में पहले की तरह स्थित हैं. चंद्रमा का शुक्र की राशि में होना और शनि का गुरु की राशि में रहना आज एक खास ज्योतिषीय स्थिति बना रहा है.

आज भैरव उपासना करना शुभ माना गया है. बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें. राहु और शनि से जुड़े उपाय भी किए जा सकते हैं. भैरव पूजा के साथ उड़द का दान करें और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें. अपनी बातचीत में कटुता से बचें और बोलचाल में मिठास बनाए रखें. शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का नियमित पाठ शुरू करना भी लाभकारी रहेगा. पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर सात बार परिक्रमा करें.

जो लोग किसी बीमारी से परेशान हैं, वे हनुमान बाहुक का पाठ कर सकते हैं. इस समय पितृ पक्ष चल रहा है और आज चतुर्थी तिथि है. इसलिए पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म करें. गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना भी शुभ रहेगा. पितृ पक्ष के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता का नियमित पाठ विशेष फलदायी माना गया है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा दूसरे भाव में हैं, जबकि गुरु और मंगल चौथे भाव में स्थित हैं. नौकरी और कारोबार के मोर्चे पर आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और काम में प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि काम का दबाव ज्यादा होने पर तनाव हावी हो सकता है, इसलिए खुद पर जरूरत से ज्यादा बोझ न डालें.

परिवार के साथ समय बिताना भी आज जरूरी रहेगा. घर-परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें. किसी नए दायित्व की शुरुआत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. प्रेम संबंधों में कुछ दूरी महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं.

  • आज का उपाय: हनुमान जी की आराधना करें.
  • शुभ रंग: लाल और नारंगी.
  • शुभ अंक: 03 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

वृष राशि

वृष राशि में आज चंद्रमा का गोचर हो रहा है. गुरु कर्क और शुक्र तुला राशि में हैं, जिससे कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई पोस्ट या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. इस तरह का बदलाव आपको उत्साहित करेगा.

सेहत को लेकर आप सजग रहेंगे, लेकिन यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरूरी होगा. प्रेम जीवन में अपनापन और मधुरता बनी रह सकती है. नौकरी में किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपका काफी समय व्यस्त रहेगा. वहीं जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन में चिंता रह सकती है.

  • आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा तथा मोदक चढ़ाएं. तिल और चावल का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा और नीला.
  • शुभ अंक: 03 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए मंगल और गुरु दूसरे भाव में अनुकूल स्थिति में हैं. बारहवें भाव का चंद्रमा कारोबार से जुड़े किसी जरूरी और लंबे समय से रुके काम को पूरा कराने में मदद कर सकता है. शुक्र पंचम भाव में होने से रचनात्मकता और प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रह सकता है.

बैंकिंग, आईटी और मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले लोग प्रमोशन के लिए प्रयास करते नजर आएंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक माहौल रहेगा, लेकिन युवाओं को भावनाओं में बहकर जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. रियल एस्टेट, कंप्यूटर और गारमेंट्स से जुड़े कारोबारियों के लिए भी दिन सफलता देने वाला रह सकता है.

  • आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तिल का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा और आसमानी.
  • शुभ अंक: 04 और 06.
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा एकादश भाव में रहेंगे. कर्क राशि में मौजूद मंगल और गुरु रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ दिला सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए शुक्र और चंद्रमा सफलता के अवसर बना रहे हैं. हालांकि मन के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से कभी-कभी निराशा हो सकती है.

कुछ काम समय पर पूरे न होने के कारण परेशानी महसूस होगी, लेकिन कारोबार में हालात बेहतर रहेंगे. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है. प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा.

  • आज का उपाय: शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. सप्त अन्न का दान करें और गाय को पालक तथा गुड़ खिलाएं.
  • शुभ रंग: पीला और नारंगी.
  • शुभ अंक: 03 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

सिंह राशि में चंद्रमा दशम भाव में हैं. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कामकाज अच्छा रह सकता है. व्यापार में भी आगे बढ़ने की संभावना है. छात्रों के लिए करियर की दिशा में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं, लेकिन उन्हें सही लक्ष्य तय करके मेहनत जारी रखनी होगी.

मंगल बारहवें भाव में है. अनुकूल मंगल आत्मविश्वास और हिम्मत बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसलिए काम के दौरान अपनी क्षमता पर भरोसा रखें.

  • आज का उपाय: अन्न और धार्मिक पुस्तकों का दान करें. सूर्य की आराधना करें और श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें.
  • शुभ रंग: सफेद और पीला.
  • शुभ अंक: 03 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए चंद्रमा भाग्य भाव में हैं. गुरु और मंगल का एकादश भाव में होना प्रगति के लिहाज से अच्छी स्थिति बना रहा है. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. जिस कोर्स या विषय की पढ़ाई कर रहे हैं, उसमें गंभीरता और मेहनत बनाए रखना जरूरी होगा.

स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. व्यापार में बड़ा फायदा मिलने की संभावना है. किसी भी काम को पूरे समर्पण के साथ करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. अचानक धन प्राप्त होने से खुशी मिलेगी. नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना भी अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी.

  • आज का उपाय: आर्थिक समृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: पीला और नारंगी.
  • शुभ अंक: 03 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि

तुला राशि में आज चंद्रमा आठवें भाव में हैं. गुरु और मंगल कर्क तथा शनि मीन राशि में मौजूद हैं. पिछले कई दिनों से अटके काम आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं. नौकरी बदलने का विचार है तो फैसला लेने से पहले हर पहलू पर गंभीरता से विचार करें.

प्रेम जीवन में आकर्षण और खुशी बनी रहेगी. पार्टनर के साथ यात्रा करने से मन हल्का होगा और तनाव कम महसूस हो सकता है. हालांकि जरूरत से ज्यादा वाहन चलाने से बचना बेहतर रहेगा.

  • आज का उपाय: विष्णु मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें. धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद और लाल.
  • शुभ अंक: 03 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में गुरु और मंगल नौवें भाव में हैं, जो आत्मविश्वास को बढ़ाने वाले संकेत दे रहे हैं. चंद्रमा सातवें भाव में होने से धन संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है. गुरु और शुक्र की शुभ स्थिति नौकरी में प्रमोशन के रास्ते में आ रही रुकावटों को कम कर सकती है.

मेष राशि के मित्रों से सहयोग मिल सकता है. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. त्वचा से जुड़ी परेशानी थोड़ी चिंता दे सकती है. बारहवें भाव का शुक्र आर्थिक प्रगति में मदद कर सकता है.

  • आज का उपाय: चावल और शक्कर का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल और नारंगी.
  • शुभ अंक: 01 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

धनु राशि के लिए चंद्रमा छठे भाव में हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करके ही कोई कदम उठाएं.

युवा प्रेम और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखें और शिक्षा को प्राथमिकता दें. बहुत अधिक यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा. हालांकि प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई यात्रा खुशी दे सकती है. मंगल-गुरु कर्क और शनि मीन राशि में बने हुए हैं.

  • आज का उपाय: उड़द का दान करें और भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें.
  • शुभ रंग: पीला और नारंगी.
  • शुभ अंक: 03 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि तीसरे भाव में हैं, जिससे कारोबार में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. चंद्रमा पंचम और गुरु सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं. कर्क राशि का मंगल आत्मविश्वास और धैर्य बढ़ाने वाला रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है.

नौकरी से जुड़े कामों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे. गुरु का गोचर भी आपको सहयोग देता नजर आ रहा है. प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी. हालांकि शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए.

  • आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और किसी शिव मंदिर में बेल का पौधा लगाएं.
  • शुभ रंग: नीला और हरा.
  • शुभ अंक: 03 और 09.
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि दूसरे भाव में हैं और चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे. आईटी, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. गुरु छठे भाव में हैं. छात्रों को अपने करियर से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को सही समय पर पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए.

पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. यात्रा के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और किसी सुंदर सत्संग में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है.

  • आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. किसी मंदिर परिसर में गुड़हल और शमी का पौधा लगाएं.
  • शुभ रंग: नीला और हरा.
  • शुभ अंक: 02 और 03.
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि

मीन राशि में शनि मौजूद हैं और चंद्रमा तीसरे भाव में रहेंगे. यह स्थिति आर्थिक मामलों को मजबूत करने में सहायक हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन काफी शुभ रह सकता है. गुरु और मंगल एक साथ पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे पढ़ाई और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिलते हैं.

नौकरी में बदलाव के अवसर बन सकते हैं. छात्र अपने करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे और कारोबार करने वालों को भी कामकाज में खुशी मिलेगी. आज झूठ बोलने से बचें और बातों में सच्चाई बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा और धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है.

  • आज का उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: पीला और नारंगी.
  • शुभ अंक: 02 और 03.
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read