Urdu Conclave 2026

सावन कालाष्टमी पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! करियर में बंपर उछाल, पढ़ें आज का राशिफल

5 अगस्त 2026, सावन कालाष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे मेष, मिथुन, धनु और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. करियर, कारोबार, निवेश और पारिवारिक जीवन को लेकर सभी 12 राशियों के लिए जानिए कैसा रहेगा आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: आज 5 अगस्त 2026, दिन बुधवार को सावन माह की कालाष्टमी है. आज चंद्रमा अपनी नीच राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ग्रहों के गोचर की बात करें तो आज चंद्रमा मेष में, मंगल व गुरु मिथुन में, सूर्य व बुध कर्क में, शुक्र कन्या में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. साथ ही बता दें आज(today Rashifal in hindi) मेष, मिथुन, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर भगवान काल भैरव और गणेश जी की विशेष कृपा बरसने वाली है.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि का दैनिक भविष्यफल(Aaj Ka Rashifal 5 August 2026)

मेष राशि के जातकों की राशि में चंद्रमा होने से आज आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, व्यापार में निवेश से बड़ा लाभ होगा. वृषभ राशि वालों के 12वें भाव में चंद्रमा होने से आज खर्चों पर ब्रेक लगाएं और बहस से बचें. मिथुन राशि के 11वें भाव में चंद्रमा होने से आय के नए स्रोत बनेंगे और ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को तगड़ा मुनाफा मिलेगा.

कर्क, सिंह और कन्या राशि का आज का राशिफल

कर्क राशि के जातकों को आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी के साथ करियर में तरक्की मिलेगी. सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, लेकिन किसी को उधार देने से बचें. कन्या राशि के 8वें भाव में चंद्रमा होने से आज का दिन थोड़ा संभलकर बिताएं, व्यापार में कोई भी बड़ा जोखिम न लें.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का भाग्य फल(today Rashifal in hindi)

तुला राशि के जातकों को पार्टनरशिप के कामों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन वापस मिलेगा. वृश्चिक राशि के 6ठे भाव में चंद्रमा होने से करियर में नए मौके मिलेंगे और मनचाही बिजनेस डील पक्की होगी. धनु राशि वालों को शिक्षा और करियर में शानदार सफलता मिलेगी, निवेश के लिए आज का दिन सबसे बेस्ट है.

यह भी पढ़ें: कांवड़िए सोमवार या शिवरात्रि को ही क्यों करते हैं भगवान शिव को जलाभिषेक? जानिए समुद्र मंथन का राज

मकर, कुंभ और मीन राशि का भविष्यफल

मकर राशि के जातक आज (today Rashifal in hindi) पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें और कागजी काम ध्यान से करें. कुंभ राशि वालों के पराक्रम भाव में चंद्रमा होने से साहस बढ़ेगा और व्यापार की कानूनी रुकावटें दूर होंगी. मीन राशि के जातकों को ऑनलाइन काम में मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.

आज का लकी कलर

आज के दिन हरा और मोरपंखी रंग पहनना सभी राशियों के लिए शुभ रहेगा. आज अपने दिन को मंगलमय बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और काल भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 5 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read