Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आज बरसेगी मां लक्ष्मी की छप्परफाड़ कृपा! सिंह और मीन वाले क्यों रहें सावधान? जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग से कई राशियों को धन लाभ, नौकरी में तरक्की और रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं.

Aaj Ka Rashifal

मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 october 2026: आज 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से ज्यादातर राशियों के लिए बेहद सुखद और धनदायक रहने वाला है. आश्विन चतुर्दशी और मासिक शिवरात्रि पर बन रहे उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र तथा दुर्लभ ब्रह्म योग के महासंयोग से धन की देवी माँ महालक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है. 12 में से 10 राशियों को व्यापार में बंपर मुनाफा, नौकरी में पद-प्रतिष्ठा और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं.

हालांकि, ग्रह चाल के कारण सिंह और मीन राशि के जातकों को धोखेबाज़ों, कलह और गुप्त शत्रुओं से खास सावधान रहने की सख्त जरूरत है. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के विख्यात भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास के अनुसार जानिए 12 राशियों का सटीक राशिफल.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि: रणनीति से तगड़ी कमाई(Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि के जातकों को अपनी व्यावसायिक रणनीतियों का सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा और आय में भारी इजाफा होगा. वृषभ राशि वालों को लंबे समय से अटके किसी पुराने निवेश से बंपर मुनाफा मिलेगा और नई नौकरी का सुखद ऑफर आ सकता है. मिथुन राशि के जातकों को किसी अनुभवी मित्र की सलाह से बड़ा आर्थिक लाभ होगा और सोचे हुए सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे.

कर्क, सिंह और कन्या राशि: कर्क को रुका पैसा वापस

कर्क राशि के जातकों को पुराना उधार दिया पैसा वापस मिलने से तिजोरी भर जाएगी और पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा. कन्या राशि के जातकों को सरकारी नौकरी में बड़े अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा और संपत्ति के विवाद आपसी बातचीत से सुलझेंगे…विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

सिंह राशि को संकट का अलर्ट: सिंह राशि के जातकों के लिए पार्टनरशिप के काम में धोखा मिलने का भारी खतरा बना हुआ है. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. इसके अलावा ज़मीन या मकान के सौदों में कागजात भली-भांति जांचकर ही दस्तखत करें, वरना भारी चपत लग सकती है.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि: नया वाहन और विदेश यात्रा के योग

तुला राशि के जातकों को रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. वृश्चिक राशि वालों के लिए नया वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं और अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता तय हो सकता है. धनु राशि के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का शानदार मौका मिलेगा और ससुराल पक्ष से बड़ा धन लाभ होगा.

मकर, कुंभ और मीन: कुंभ को मल्टीपल इनकम, मीन रहें सतर्क!

मकर राशि के किराना व कंज्यूमर गुड्स कारोबारियों की आज छप्परफाड़ कमाई होगी और नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन उत्तम है. कुंभ राशि के जातकों को एक से अधिक स्रोतों (मल्टीपल इनकम) से जबरदस्त पैसा मिलेगा और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े काम आसानी से निपटेंगे.

मीन राशि को संकट का अलर्ट: मीन राशि के जातकों को आज अपने ही इर्द-गिर्द छुपे गुप्त विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से भारी खतरा है. दफ्तर या बिजनेस में लोग पीठ पीछे चालबाजी कर सकते हैं. इसके साथ ही वाणी पर नियंत्रण न रखने से जीवनसाथी के साथ विवाद बड़ा रूप ले सकता है, जिससे घर का माहौल बिगड़ेगा.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 9 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital