सनातन परंपरा में आषाढ़ महीने की अमावस्या का एक बहुत बड़ा और खास महत्व होता है, लेकिन इस बार साल 2026 की यह अमावस्या बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग (Aaj Ka Panchang 14 july 2026) लेकर आई है. आज यानी 14 जुलाई 2026, मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या पड़ने के कारण ज्योतिष शास्त्र में इसे ‘भौमवती अमावस्या’ का महा-संयोग कहा जा रहा है.
मंगलवार और अमावस्या (Ashadha Amavasya 2026) का यह मिलन उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो लंबे समय से कुंडली में मौजूद भयंकर मांगलिक दोष, पितृ दोष या शत्रुओं की साजिशों से परेशान हैं. आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और विशेष रूप से हनुमान जी और महादेव की पूजा करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट और कर्ज का जाल हमेशा के लिए कट जाता है.
दोपहर तक चतुर्दशी और फिर अमावस्या की एंट्री(Aaj Ka Panchang 14 july 2026)
पंचांग की गणना के अनुसार आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद अमावस्या तिथि पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगी. आज का सूर्योदय सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर हो चुका है और सूर्यास्त शाम 07 बजकर 13 मिनट पर होगा. अमावस्या के निमित्त किए जाने वाले तर्पण, स्नान और दान-पुण्य के लिए आज का दिन बेहद उत्तम है.
यह भी बता दें कि आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. इस महा-संयोग में जो भी जातक सुबह के समय पवित्र नदियों या घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करता है, उसके सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं.
चौघड़िया मुहूर्त का पूरा टाइम टेबल(Date, Nakshatra & Panchang Details)
भौमवती अमावस्या पर यदि आप हनुमान जी की विशेष आराधना या कोई शुभ अनुष्ठान करना चाहते हैं, तो चौघड़िया का समय जरूर नोट कर लें. आज सुबह का सबसे लंबा और शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 09 बजकर 00 मिनट से शुरू होकर दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. इस बंपर टाइम विंडो में की गई पूजा का फल हजार गुना ज्यादा मिलता है. इसके बाद अगर आप शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहते हैं या कोई गुप्त दान करना चाहते हैं, तो शाम का शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात 08 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 54 मिनट तक प्रभावी रहेगा.
इस समय भूलकर भी न करें पैसों का बड़ा लेन-देन(Ashadha Amavasya 2026)
अमावस्या की इस पावन तिथि पर जहां शुभ मुहूर्त फलदायी हैं, वहीं एक अशुभ समय ऐसा भी है जब आपको पूरी तरह से सावधान रहना होगा. आज का सबसे खतरनाक राहुकाल दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
इस समय के दौरान कोई भी नया सौदा, नया व्यापारिक निवेश या पैसों का लेन-देन भूलकर भी न करें, वरना राहु के अशुभ प्रभाव से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा सुबह 09 बजकर 00 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक यमगंड काल रहेगा और दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक गुलिक काल का साया रहेगा.
मिथुन राशि में चार ग्रहों की महा-युति
आज के ग्रह गोचर की बात करें तो चंद्रमा आज मिथुन राशि में विराजमान हैं, जहां सूर्य, गुरु और शुक्र पहले से ही मौजूद हैं. मिथुन राशि में इन चार बड़े ग्रहों का जमावड़ा देश और दुनिया की सियासत में बड़े बदलाव लाएगा. यदि आपके जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, शत्रु हावी हो रहे हैं या मानसिक तनाव पीछा नहीं छोड़ रहा है, तो आज भौमवती अमावस्या पर सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें.
इसके साथ ही शाम के समय किसी जरूरतमंद को वस्त्र, अन्न या काले तिल का दान करें. आज का लकी कलर नारंगी है, जो हनुमान जी की कृपा से आपके हर बिगड़े काम को बना देगा.
आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 july 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

