Bharat Express DD Free Dish

आज शनिदेव की पूजा से मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Aaj ka Panchang 29 August 2026: 29 अगस्त 2026 से भाद्रपद माह की शुरुआत हो गई है. आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है.

Aaj Ka Panchang 13 September 2026

आज का पंचांग

Aaj ka Panchang (आज का पंचांग) 29 August 2026: आज से भाद्रपद मास की शुरुआत हो गई है. इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण, गणेश जी और श्रीहरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. शनिवार होने के कारण आज शनिदेव की आराधना भी की जाती है.

आज का दिन और तिथि

पंचांग के अनुसार, आज कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. पूर्व भाद्रपद नक्षत्र चल रहा है और चंद्रमा कुंभ राशि में है. सुबह 9:56 बजे से त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो पूरी रात तक रहेगा. मान्यता है कि इस योग में किए गए शुभ कार्य का तीन गुना फल मिलता है.

शनिदेव की पूजा का समय

जो लोग शनिवार का व्रत रखते हैं, वे सुबह 7:34 बजे से 9:10 बजे के बीच पूजा करें. इस दौरान काले तिल, सरसों का तेल, नीले फूल, धूप-दीप, फल और शमी के पत्ते अर्पित करना शुभ माना गया है. काले गुलाब जामुन का भोग लगाकर शनि चालीसा और व्रत कथा पढ़ें, फिर आरती करें.

शमी वृक्ष की पूजा

आज के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने का भी महत्व है. ऐसा करने से शनि से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है.

आज का पंचांग

29 अगस्त 2026, शनिवार

  • तिथि: प्रतिपदा सुबह 9:56 तक, फिर द्वितीया
  • नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद 30 अगस्त की सुबह 3:42 तक, फिर उत्तर
    भाद्रपद
  • करण: कौलव सुबह 9:56 तक, तैतिल रात 9:50 तक, उसके बाद गर
  • योग: सुकर्मा सुबह 6:36 तक, फिर धृति 30 अगस्त सुबह 5:22 तक
  • चंद्र राशि: कुंभ रात 9:37 तक, फिर मीन

सूर्योदय और चंद्रोदय

  • सूर्योदय: 5:57 एएम
  • सूर्यास्त: 6:46 पीएम
  • चंद्रोदय: 7:27 पीएम
  • चंद्रास्त: 6:45 एएम

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 4:28 एएम से 5:13 एएम
  • त्रिपुष्कर योग: 9:56 एएम से 30 अगस्त 3:42 एएम तक
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:56 एएम से 12:47 पीएम
  • विजय मुहूर्त: 2:30 पीएम से 3:21 पीएम
  • अमृत काल: 7:32 पीएम से 9:10 पीएम
  • निशिता मुहूर्त: 12:00 पीएम से 12:44 एएम

चौघड़िया मुहूर्त

दिन में:

  • शुभ: 7:34 एएम से 9:10 एएम
  • चर: 12:22 पीएम से 1:58 पीएम
  • लाभ: 1:58 पीएम से 3:34 पीएम
  • अमृत: 3:34 पीएम से 5:10 पीएम

रात में:

  • लाभ: 6:46 पीएम से 8:10 पीएम
  • शुभ: 9:34 पीएम से 10:58 पीएम
  • अमृत: 10:58 पीएम से 12:22 एएम
  • चर: 12:22 एएम से 1:46 एएम
  • लाभ: 4:34 एएम से 5:58 एएम

अशुभ समय

  • गुलिक काल: 5:57 एएम से 7:34 एएम
  • राहुकाल: 9:10 एएम से 10:46 एएम
  • यमगण्ड: 1:58 पीएम से 3:34 पीएम
  • दुर्मुहूर्त: 5:57 एएम से 6:49 एएम, फिर 6:49 एएम से 7:40 एएम
  • पंचक: पूरे दिन
  • दिशाशूल: पूर्व दिशा

विशेष योग और शिववास

सुबह 9:56 तक गौरी के साथ शिववास है, उसके बाद सभा में.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest