Bharat Express DD Free Dish

नवरात्रि में मां दुर्गा को गुड़ का भोग सबसे प्रिय, सेहत के लिए भी है अमृत समान

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को गुड़ का भोग लगाने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि गुड़ चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं. परंपरा के अनुसार मां को गुड़ बेहद प्रिय है. खासकर सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाने की विशेष मान्यता है. भक्त गुड़ से बने लड्डू, हलवा या मिठाई चढ़ाते हैं और कई जगह सादा गुड़ भी अर्पित किया जाता है.

धार्मिक मान्यता

शास्त्रों में कहा गया है कि गुड़ चढ़ाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. व्रत रखने वाले लोग जब गुड़ का सेवन करते हैं तो उन्हें तुरंत ऊर्जा मिलती है.

आयुर्वेद में गुड़ का महत्व

गुड़ को आयुर्वेद में अमृत समान बताया गया है. यह प्राकृतिक मिठास का सबसे अच्छा स्रोत है और चीनी से कहीं बेहतर माना जाता है. इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है.

व्रत में गुड़ के फायदे

नवरात्रि के दौरान उपवास रखने वाले लोग अक्सर थकान, कमजोरी और सिरदर्द महसूस करते हैं. ऐसे में गुड़ का सेवन शरीर को तुरंत ताकत देता है और खून की कमी को दूर करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज से राहत देता है और आंतों को साफ रखता है.

गर्मी में गुड़ का सेवन

गुड़ शरीर में गर्मी पैदा करता है, लेकिन गर्मियों में सही मात्रा में इसका सेवन भी फायदेमंद है. पानी या छाछ में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, प्यास कम लगती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. यह पेट की गैस, एसिडिटी और जलन को भी कम करता है.

ये भी पढ़ें-हरियाणा में 6 साल में 18 हजार युवाओं की हार्ट अटैक से मौत, सरकार ने दी विधानसभा में जानकारी

नवरात्रि में मां दुर्गा को गुड़ का भोग लगाने से धार्मिक लाभ तो मिलता ही है, साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है. भक्तों के लिए यह भक्ति और स्वास्थ्य दोनों का संगम है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read