Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

4 मई 2026 का राशिफल: जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में और सूर्य मेष राशि में हैं. जानें सभी राशियों का आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. सुबह अनुराधा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा. रात तक परिघ योग रहेगा और फिर शिव योग का प्रभाव शुरू होगा. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. पार्थिव शिवलिंग पूजन, रुद्राभिषेक और संकीर्तन करने से विशेष लाभ मिलेगा.

ग्रहों की स्थिति

आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में है, जबकि सूर्य मेष राशि में बुध के साथ स्थित हैं. शुक्र वृषभ में, केतु सिंह में, गुरु मिथुन में, राहु कुंभ में और शनि व मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इन ग्रहों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा.

मेष राशि

चंद्रमा अष्टम भाव में होने से सावधानी बरतनी होगी. करियर में उन्नति के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.

  • उपाय: शिव पूजन करें और सप्त अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, नारंगी
  • शुभ अंक: 05, 06
  • भाग्य: 85%

वृषभ राशि

साझेदारी और करियर में सफलता के योग हैं. आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन ऑफिस में विवाद से बचें. प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है.

  • उपाय: हनुमान जी की पूजा करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य: 75%

मिथुन राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें. करियर में मजबूती मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा.

  • उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 05, 07
  • भाग्य: 75%

कर्क राशि

छात्रों के लिए दिन शुभ है. आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है.

  • उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 04, 07
  • भाग्य: 70%

सिंह राशि

घर-परिवार से जुड़े मामलों में दिन व्यस्त रहेगा. बिजनेस में नई डील से फायदा होगा.

  • उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.
  • शुभ रंग: पीला, सफेद
  • शुभ अंक: 04, 07
  • भाग्य: 65%

कन्या राशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा. बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य: 80%

तुला राशि

धन और वाणी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. यात्रा के योग हैं.

  • उपाय: गणेश जी की पूजा करें.
  • शुभ रंग: सफेद, पीला
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य: 75%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा आपकी राशि में है, आत्मबल बढ़ेगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.

  • उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, सफेद
  • शुभ अंक: 05, 07
  • भाग्य: 65%

धनु राशि

खर्च बढ़ सकते हैं. करियर में प्रमोशन के संकेत हैं. छात्रों के लिए दिन शुभ है.

  • उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, बैगनी
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य: 60%

मकर राशि

आय में वृद्धि होगी. जॉब और बिजनेस में प्रगति होगी.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा, लाल
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य: 60%

कुंभ राशि

करियर में बड़े निर्णय लेने का समय है. जॉब में बदलाव संभव है.

  • उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: बैगनी, हरा
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य: 70%

मीन राशि

भाग्य का साथ मिलेगा. करियर और बिजनेस में नई दिशा मिलेगी.

  • उपाय: गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, सफेद
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य: 75%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital