Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सावन शिवरात्रि पर देश भर के मंदिरों में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Sawan 2023: देश भर के मंदिरों में आज सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. वहीं सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी शुभकामना दी है.

शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

Sawan 2023: भगवान शिव को सावन का महीना बेहद ही प्रिय है. सावन के इस पावन महीने में आज सावन शिवरात्रि का पर्व है. शिवरात्रि या मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना गया है. देश भर के मंदिरों में आज सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. वहीं आज का दिन कावंड़ यात्रा के लिए भी बेहद ही खास माना जा रहा है. हरिद्वार से लेकर महाकालेश्वर तक आज सुबह से ही भक्त भोलेनाथ के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े हैं.

दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक बस शिव ही शिव

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में सावन महीने के शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भीड़ सुबह से ही लगी हुई है. भक्तों ने इस दौरान भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना की. श्रावण मास में शिवरात्रि के अवसर पर वहीं गंगा किनारे बसे हरिद्वार के दक्षेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाया. वहीं सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों ने मेरठ के प्रसिद्ध बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. उज्जैन के महाकालेश्वर में भी भक्त रात से ही लाइन लगाकर बाबा के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामना

सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी शुभकामना दी है. सीएम ने ट्विटर पर लिखा की ‘पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव की कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे. चराचर जगत का कल्याण हो.’

इसे भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि पर कितने बजे करें जलाभिषेक, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest