Dhirendra Krishna Shastri Padyatra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी पदयात्रा की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन के बीच आयोजित की जाएगी.
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने हाल ही में सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन किए थे, जहां उन्होंने अपनी इस यात्रा की सफलता और ‘हिंदू राष्ट्र’ की घोषणा के लिए भी प्रार्थना की.
#WATCH | Mumbai | Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, “… I am holding a padyatra from November 7 to 16 from Delhi to Vrindavan, to make India a Hindu Rashtra. I came to the Siddhi Vinayak Temple to pray for it… I pray that India be soon declared as a… pic.twitter.com/6ul6rnOH25
— ANI (@ANI) October 11, 2025
देश को जल्द ही हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने कहा, “मैं 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकाल रहा हूं, ताकि भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाया जा सके. मैं इसी के लिए प्रार्थना करने सिद्धि विनायक मंदिर आया था.” उन्होंने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत को जल्द ही हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए. साथ ही, भगवान सभी हिंदुओं को सदबुद्धि दें ताकि वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करें.”
हर भारतीय को कहीं भी जाने का अधिकार
पश्चिम बंगाल में अपने ‘कथा’ कार्यक्रम के विलंब पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल टल गया है, लेकिन वह जल्द ही वहां जाएंगे. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि “यह हमारा भारत है और संविधान ने हर भारतीय को भारत में कहीं भी जाने का अधिकार दिया है.” आचार्य शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की यह पदयात्रा देश में ‘हिंदू राष्ट्र’ के समर्थन में एक बड़े आंदोलन के रूप में देखी जा रही है.
यह भी पढ़िए: दिल्ली सरकार ने की घोषणा- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रहेगी छुट्टी
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


