Urdu Conclave 2026

दुर्गा अष्टमी और गुरुवार व्रत: मिथुन राशि में चंद्र-गुरु का शुभ योग, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 March 2026: 26 मार्च 2026 को दुर्गा अष्टमी और गुरुवार व्रत का संयोग है. जानें आज का राशिफल, उपाय, शुभ रंग और भाग्य प्रतिशत सभी 12 राशियों के लिए.

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 March 2026: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और गुरुवार का दिन है. नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का महत्व है. चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में साथ रहकर शुभ योग बना रहे हैं. दोपहर 11:48 बजे के बाद नवमी तिथि शुरू होगी और इसके बाद हवन करना श्रेष्ठ माना गया है. दुर्गासप्तशती का पाठ, सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार जप और माता के 108 नामों का उच्चारण आज विशेष फलदायी रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र शाम 4:19 बजे तक रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लगेगा. करण सुबह 11:48 बजे तक बव रहेगा, फिर बालव रात 10:55 बजे तक और उसके बाद कौलव करण रहेगा.

ग्रहों की स्थिति

  • चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में
  • सूर्य, शनि और शुक्र मीन राशि में
  • राहु, बुध और मंगल कुंभ राशि में
  • सिंह राशि में केतु

अब जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि

आज का दिन नौकरी और व्यापार में लाभकारी रहेगा. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और फल का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा और वरिष्ठों से लाभ मिलेगा. व्यापार में नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

  • उपाय: दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें और तिल-उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, नीला
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

चंद्रमा और गुरु आपकी राशि में हैं, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे. सरकारी कार्य भी बन सकते हैं. छात्रों के लिए समय अच्छा है.

  • उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और तिल-गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और यात्रा के योग हैं. नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं. प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है.

  • उपाय: शिव मंदिर में जल चढ़ाएं और फल का दान करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, लाल
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि

नई पदवी पाने के प्रयास सफल होंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में प्रगति होगी. प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए समय दें.

  • उपाय: सात अन्न का दान करें और पिता-बड़े भाई का आशीर्वाद लें.
  • शुभ रंग: पीला, नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत: 85%

कन्या राशि

व्यापार में सफलता और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा.

  • उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में दर्शन करें और फल का दान करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

आर्थिक लाभ के योग हैं. नौकरी में प्रगति होगी. यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा. बीपी के मरीज सावधानी रखें.

  • उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और फल का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, सफेद
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में विवाद से मन परेशान हो सकता है. व्यापार में शाम तक समस्याओं का समाधान होगा.

  • उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में प्रगति होगी. परिवार की समस्याएं दूर होंगी. प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी. विवाह की बात आगे बढ़ सकती है.

  • उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें और गुड़-गेहूं का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, लाल
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

व्यापार में सफलता और धन लाभ होगा. सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे. वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और मूंग-गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

कुम्भ राशि

नौकरी और व्यापार के लिए दिन अच्छा है. बैंकिंग और आईटी क्षेत्र के लोगों को नया अवसर मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

व्यापार में तनाव रहेगा लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी में सुधार के लिए प्रयास करेंगे. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का नौ बार पाठ करें और तिल-उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

ये भी पढ़ें-दुर्गा अष्टमी और गुरुवार व्रत: मां महागौरी व विष्णु पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है. मां महागौरी की पूजा और गुरुवार व्रत से जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक आनंद और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read