Urdu Conclave 2026

गुप्त नवरात्र की नवमी पर विशेष: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रखनी होगी सावधानी

Aaj ka Rashifal 26 January 2026: 27 जनवरी 2026, मंगलवार को माघ शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि है. जानें आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति, शुभ रंग, भाग्य प्रतिशत और उपाय.

Aaj ka Rashifal 26 January 2026: आज मंगलवार, 27 जनवरी 2026 है. माघ मास के शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि होने के कारण आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. नवमी तिथि को शक्ति साधना, सिद्धि और संकल्प का प्रतीक माना जाता है. इस दिन साधक विशेष रूप से मां दुर्गा की उपासना करते हैं. जो लोग व्रत कर रहे हैं, उनके लिए आज हवन करना शुभ फलदायी रहेगा. वहीं जो व्रत में नहीं हैं, वे भी दुर्गासप्तशती का पाठ, सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का जप या सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं.

आज की नवमी तिथि शाम 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा. भरणी नक्षत्र सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ होगा. आज शुक्ल योग रहेगा. करण की स्थिति में सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक बालव करण रहेगा, फिर कौलव करण शाम 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा और उसके बाद तैतिल करण लगेगा.

ग्रहों की स्थिति खास

ग्रहों की स्थिति भी आज खास है. शाम 4 बजकर 44 मिनट पर चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु मिथुन में रहेंगे. सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में स्थित हैं. शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह में विराजमान हैं. आइए जानते हैं कि इन ग्रहों की चाल का असर आज 12 राशियों पर कैसा रहेगा.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. चंद्रमा और गुरु का मेल आपको लाभ दिला सकता है. घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. धन प्राप्ति में आ रही रुकावटें दूर होंगी. युवाओं को प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें और सप्त अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग- लाल, पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

वृषभ राशि

आज चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगे, जिससे नौकरी में लाभ की संभावना है. हालांकि अधिक भागदौड़ से बचना होगा. ऑफिस का वातावरण सहयोगी रहेगा. व्यापार में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.

  • उपाय- शिवलिंग पर शहद से रुद्राभिषेक करें और तिल व उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग- सफेद, नीला
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

मिथुन राशि

चंद्रमा आज आपके लाभ भाव में रहेंगे. व्यापार के लिए अच्छे संकेत हैं. गुरु और शनि के प्रभाव से व्यवसाय में चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन नौकरी के लिए दिन शुभ है. कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें और चने की दाल का दान करें.
  • शुभ रंग- नारंगी, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

कर्क राशि

चंद्रमा दशम भाव में रहकर आपको लाभ देंगे. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं. व्यापार में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न हो सकता है. रियल स्टेट या शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ देगा. प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है.

  • उपाय- शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करें और कंबल का दान करें.
  • शुभ रंग- पीला, लाल
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

सिंह राशि

सूर्य छठे भाव में और चंद्रमा भाग्य भाव में रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में सफलता मिलेगी. करियर में सही दिशा में प्रयास लाभकारी रहेगा. प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें.

  • उपाय- तिल और गुड़ का दान करें तथा पिता का आशीर्वाद लें.
  • शुभ रंग- पीला, नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

कन्या राशि

चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे व्यापार में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है. नई डील आपके लिए लाभकारी साबित होगी. किसी गुरु का आशीर्वाद मानसिक शांति देगा. विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. नौकरी में पद परिवर्तन लाभकारी रहेगा.

  • उपाय- भगवान शंकर की पूजा करें, मूंग की दाल का दान करें और पिता का आशीर्वाद लें.
  • शुभ रंग- बैंगनी, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

तुला राशि

शुक्र के प्रभाव से व्यापारियों को लाभ मिलेगा. नौकरी में प्रगति होगी. यात्रा के योग बन सकते हैं, जो तनाव कम करेंगे. आंखों से संबंधित समस्या वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए. क्रोध और असत्य से दूर रहें.

  • उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें और मसूर व गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग- हरा, सफेद
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

वृश्चिक राशि

मंगल और चंद्रमा के प्रभाव से व्यापार में विवाद हो सकता है. संतान के करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा. व्यापार में अंततः सफलता मिलेगी.

  • उपाय- बड़े भाई का आशीर्वाद लें.
  • शुभ रंग- लाल, पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

धनु राशि

गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से मित्रों की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा. विद्यार्थी करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा. शाम का समय खास हो सकता है.

  • उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़ व गेहूं का दान करें.
  • शुभ रंग- पीला, लाल
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

मकर राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे. व्यापार में प्रगति होगी. ऑफिस का माहौल बेहतर रहेगा. सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी. प्रेम संबंधों में यात्रा के योग हैं. वाहन खरीदने का विचार आ सकता है.

  • उपाय- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और मूंग व गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग- हरा, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

कुंभ राशि

चंद्रमा तृतीय भाव में रहेंगे. नौकरी में नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी. शनि और राहु के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है.

  • उपाय- शिवलिंग पर कुशोदक से रुद्राभिषेक करें.
  • शुभ रंग- हरा, नीला
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

ये भी पढ़ें-कांग्रेस ने शुरू की संगठन बचाने की कवायद, जिला से बूथ स्तर तक समितियों के गठन का निर्देश

मीन राशि

चंद्रमा द्वितीय भाव में और गुरु चतुर्थ भाव में रहेंगे. नौकरी को लेकर तनाव रह सकता है. परिवार के प्रति सकारात्मक सोच आपको सही दिशा देगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन संतुलित रहेगा.

  • उपाय- ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें और कंबल का दान करें.
  • शुभ रंग- लाल, पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read