Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: गुरु प्रदोष व्रत का महत्व शास्त्रों में अत्यधिक बताया गया है. ज्येष्ठ माह का यह दिन भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि प्रदोष काल में शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है. इस बार का गुरु प्रदोष खास है क्योंकि ग्रहों की विशेष स्थिति आध्यात्मिक ऊर्जा को और अधिक प्रभावशाली बना रही है.
शिव कृपा से बदल सकता है भाग्य
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव निराकार और साकार दोनों रूपों में पूजनीय हैं. कहा जाता है कि शिव की कृपा से प्रारब्ध भी बदल सकता है और व्यक्ति के जीवन में नया भाग्योदय संभव है. प्रदोष व्रत के समय शिवलिंग का पूजन करने से संतान की उन्नति और परिवार में शांति का वास होता है.
मेष राशि
रात्रि 10:35 बजे के बाद चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मंगल विराजमान हैं. इससे व्यापार में धन लाभ के संकेत मिलेंगे और नौकरी में अटकी बाधाएं दूर हो सकती हैं. हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भगवान विष्णु की पूजा और तिल-गुड़ का दान शुभ रहेगा.
- शुभ रंग: पीला व लाल
- शुभ अंक: 01 व 03
- भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
व्यवसाय में प्रगति और नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. ऑफिस में विवादों से बचना बेहतर रहेगा. छात्रों को योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिए. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. मसूर और गुड़ का दान लाभकारी रहेगा.
- शुभ रंग: आसमानी व हरा
- शुभ अंक: 05 व 07
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि
मंगल, सूर्य और बुध का शुभ प्रभाव व्यवसाय में सफलता दिलाएगा. सरकारी काम पूरे हो सकते हैं. संतान की पढ़ाई को लेकर खुशी मिलेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है. हनुमान जी की पूजा और तिल-उड़द का दान शुभ रहेगा.
- शुभ रंग: हरा व नीला
- शुभ अंक: 07 व 08
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि
व्यवसाय में लगातार सफलता मिलने के योग हैं. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखें. हनुमान मंदिर जाकर परिक्रमा करना शुभ रहेगा.
- शुभ रंग: सफेद व लाल
- शुभ अंक: 04 व 06
- भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि
सूर्य और मंगल भाग्य भाव में स्थित हैं, जिससे व्यापार में उन्नति होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छात्रों को सेल्फ स्टडी पर ध्यान देना चाहिए. सूर्योपासना और तिल-गुड़ का दान लाभकारी रहेगा.
- शुभ रंग: लाल व सफेद
- शुभ अंक: 02 व 09
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि
व्यवसाय में नई डील मिलने की संभावना है. किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है. नौकरी में अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना और माता दुर्गा की पूजा शुभ फल देगी.
- शुभ रंग: आसमानी व हरा
- शुभ अंक: 04 व 05
- भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि
छात्र करियर को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करेंगे. व्यवसाय में लाभ मिलेगा और प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा. लंबी यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. हनुमान जी की पूजा और अन्न दान लाभदायक रहेगा.
- शुभ रंग: हरा व आसमानी
- शुभ अंक: 05 व 08
- भाग्य प्रतिशत: 55%
वृश्चिक राशि
छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं. नौकरी में बड़ा बदलाव संभव है. परिवार की पुरानी चिंताओं का समाधान होगा. खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. सूर्योपासना और पिता का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा.
- शुभ रंग: पीला व नारंगी
- शुभ अंक: 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि
व्यवसाय में सफलता और नई डील मिलने के योग हैं. नौकरी में प्रदर्शन बेहतर करना होगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है. विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कर्ज से मुक्ति दिला सकता है.
- शुभ रंग: पीला व सफेद
- शुभ अंक: 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि
व्यवसाय में धन लाभ होगा लेकिन छात्रों के करियर में थोड़ी रुकावट आ सकती है. सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी. शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. भगवान शंकर की पूजा और उड़द-तिल का दान शुभ रहेगा.
- शुभ रंग: हरा व आसमानी
- शुभ अंक: 02 व 09
- भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि
व्यवसाय में लाभ रहेगा लेकिन काम का दबाव बढ़ सकता है. व्यवस्थित तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी. खानपान का ध्यान रखें और योग करते रहें. कनकधारा स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा.
- शुभ रंग: नीला व हरा
- शुभ अंक: 02 व 07
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि
छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. संतान की सफलता से सम्मान बढ़ेगा. असत्य और क्रोध से बचना जरूरी होगा. श्रीसूक्त का पाठ और मूंग का दान शुभ रहेगा.
- शुभ रंग: नारंगी व हरा
- शुभ अंक: 03 व 09
- भाग्य प्रतिशत: 70%
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

