Urdu Conclave 2026

गुरुवार का राशिफल: कौन सी राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे करना होगा संघर्ष?

Aaj Ka Rashifal 28 may 2026: गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. आज चंद्रमा तुला राशि में हैं और अन्य ग्रहों की स्थिति भी जीवन पर असर डाल रही है. पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु और शिव की पूजा विशेष फल देती है. हर राशि के लिए अलग-अलग उपाय और शुभ रंग बताए गए हैं.

Aaj Ka Rashifal 28 may 2026: गुरुवार का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. आज तुला राशि में चंद्रमा विराजमान हैं, जिनके स्वामी शुक्र हैं. वहीं शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य वृषभ राशि में स्थित हैं. पुरुषोत्तम मास के इस पावन गुरुवार पर भगवान विष्णु की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन चंद्रमा और शुक्र को साधने का है. शिव पूजा, रुद्राभिषेक और पंचमुखी हनुमान जी की आराधना जीवन के संकटों को दूर करने में सहायक मानी गई है. गुड़ और मूंग का दान शुभ रहेगा, साथ ही पक्षियों और कौओं को दाना-पानी देना पुण्यदायी होगा. रोग से पीड़ित जातकों के लिए हनुमान बाहुक का पाठ लाभकारी रहेगा. प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाना विशेष फल देगा. आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

आज चंद्रमा सप्तम भाव में और गुरु-शुक्र तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं. विद्यार्थियों को करियर में तुरंत सफलता भले न मिले, लेकिन आगे का समय बेहतर रहेगा. व्यापार में नई डील लाभकारी साबित हो सकती है. नौकरी में मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में समय की कमी विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

  • उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और तिल-गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, सफेद
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृष राशि

चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं और सूर्य आपकी ही राशि में स्थित हैं. आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है. व्यापार में नई डील फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. लंबी धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है. नौकरी में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

  • उपाय: भगवान शिव की आराधना करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 01, 02
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

बुध और शुक्र का सहयोग शुभ परिणाम देगा. चंद्रमा पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों को सफलता देंगे. रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है. व्यापार में लाभ और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. हालांकि युवा वर्ग को भावनाओं में बहने से बचना होगा.

  • उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और सप्त अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 02, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं और सूर्य एकादश भाव में रहकर नौकरी में प्रमोशन के योग बना रहे हैं. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. विद्यार्थी पढ़ाई और समय प्रबंधन में संतुलन बनाएंगे. प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लीवर और हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.

  • उपाय: शिव उपासना करें और तिल-कंबल का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, नारंगी
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

चंद्रमा तृतीय और सूर्य दशम भाव में शुभ फल दे रहे हैं. मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा. संतान को सफलता प्राप्त होगी. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं और पुरुषोत्तम मास में तीर्थ यात्रा शुभ मानी जाएगी. प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा.

  • उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और कंबल दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 02, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं और गुरु-शुक्र दशम भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं. लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी सकारात्मक ऊर्जा लोगों को प्रभावित करेगी.

  • उपाय: शीतल जल और गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, सफेद
  • शुभ अंक: 04, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं. व्यापार में नए प्रोजेक्ट भविष्य में लाभ दिला सकते हैं. प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है. खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है.

  • उपाय: तनाव से दूर रहें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • शुभ अंक: 01, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

सूर्य सप्तम भाव में हैं और शनि पंचम भाव से विद्यार्थियों को लाभ देंगे. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और पुराने तनाव दूर होंगे. व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.

  • उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, सप्त अन्न, तिल और चावल का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 02, 05
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

चंद्रमा एकादश भाव में रहकर धन लाभ के संकेत दे रहे हैं. आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि प्रेम जीवन में कुछ तनाव संभव है.

  • उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, नारंगी
  • शुभ अंक: 03, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

चंद्रमा दशम भाव में रहकर नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे. आपकी सकारात्मक सोच जीवन को नई दिशा देगी. प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं. आंखों से जुड़ी परेशानी वाले लोग सतर्क रहें.

  • उपाय: गणेश जी की पूजा करें, दूर्वा अर्पित करें और हरे वस्त्र व मूंग का दान करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 04, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कुम्भ राशि

चंद्रमा भाग्य भाव में हैं और गुरु-शुक्र पंचम भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं. ऑफिस के काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे. व्यापार में कागजी कार्यवाही परेशान कर सकती है. प्रेम जीवन में भी उतार-चढ़ाव संभव है.

  • उपाय: शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और गुड़-तिल का दान करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी, हरा
  • शुभ अंक: 03, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

ये भी पढ़ें-क्यों मनाई जाती है बकरीद? जानिए कुर्बानी का महत्व और ईद-उल-अजहा का संदेश

मीन राशि

गुरु-शुक्र तृतीय भाव में हैं और चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. नौकरी और व्यापार में संतोष रहेगा. विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

  • उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें, श्रीसूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: सफेद, नारंगी
  • शुभ अंक: 01, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read