आस्था

जानें क्यों खास है इस बार की बुद्ध पूर्णिमा, कैसे मनाया जाता है यह पर्व और कौन सा मुहूर्त है शुभ

Buddha Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. पूजा पाठ के लिए भी इस तिथि को उत्तम माना जाता है. वहीं अगले माह पड़ने वाली वैशाख पूर्णिमा हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों के लिए काफी खास है. वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बौद्ध धर्म के जनक भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. इस कारण इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है. लेकिन इस बार बुद्ध पूर्णिमा की तिथि पर साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की तिथि और इसका महत्व है.

इस दिन है बुद्ध पूर्णिमा

इस साल बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को पड़ रही है. वहीं बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही चंद्रग्रहण लगने से कई तरह के प्रभाव देखने को मिलेंगे. बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्नान दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है. बात करें इसके समय की तो वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 मई को दिन में 11 बजकर 45 मिनट से होगी और इसका समापन अगले दिन 5 मई को रात में 11 बजकर 29 मिनट पर होगा.

अद्भुत है बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण

बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और रात के 1 बजे तक रहेगा. आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही लग जाता है. हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसलिए यहां सूतक काल नहीं लगेगा.

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: विवाह में देरी होने पर आजमाएं ये उपाय, रिश्ता खुद चलकर आएगा आपके पास 

बुद्ध पूर्णिमा क्यों है खास

वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्मदिवस मनाया जाता है. भगवान बुद्ध को बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी. इस बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध के सम्मान के लिए मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों और बौद्ध मठों में पूजा और ध्यान होता है. इस दिन एक बर्तन में पानी और फूल भरकर भगवान बुद्ध के सामने रखा जाता है और भगवान बुद्ध को शहद, फल और फूल अर्पित करते हैं साथ ही मोमबत्ती भी जलाते हैं. वहीं कुछ जगहों पर पिंजरे में कैद पंछियों, जानवरों कोआजाद भी करते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

49 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

58 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago