आस्था

Lohri 2023: लोहड़ी पर क्यों सुनी जाती है दुल्ला भट्टी की कथा, जानिए

Dulla Bhatti Lohri Story: देश में इस साल 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है. ये पर्व हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है. पारंपरिक तौर पर लोहड़ी का पर्व फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा विशेष पर्व है. ये उत्तर भारत का प्रमुख पर्व  माना जाता है. खासकर पंजाब और हरियाणा में इसे काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. लोहड़ी के दिन शाम के समय लोग एक जगह जमा होते हैं. और आग जलाकर उसके इर्द-गिर्द डांस करते है. इसके साथ ही इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी भी सुनी जाती है. लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का विषेश महत्व होता है. तो आइए जानते हैं लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी की कहानी क्यों सुनी जाती है और इसके पीछे का क्या महत्व है…

दुल्ला भट्टी की कहानी

लोहड़ी पर्व के दिन दुल्ला भट्टी की कहानी को सुना जाता है. ऐसी मान्यता है कि मुगल काल में अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स था जो पंजाब में रहता था. माना जाता है कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की उस वक्त रक्षा की थी जब संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जाता था. दुल्ला भट्टी ने अमीर सौदागरों से लड़कियों को छुड़वा कर उनकी शादी अच्छे लोगो से करवाई थी. तभी से दुल्ला भट्टी को एक नायक की उपाधि दे दिया गया और हर साल लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी की याद में उनकी कहानी सुनाई जाती है.

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: शुक्र और शनि की युति से खुलेगी इन तीन राशि वालों की किस्मत, करियर और व्यापार में होगा यह लाभ

धूमधाम से मनाई जाती है लोहड़ी

पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुवाई और कटाई से जुड़ा एक विशेष त्योहार माना जाता है. लोहड़ी के मौके पर पंजाब और हरियाणा में नई फसल की पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस दिन लोग अलाव जलाकर उसमें कई तरह के अनाज और मीठी चीजें डालकर उसकी परिक्रमा और गिद्दा का नाच करते हैं.

कब मनाई जाएगी लोहड़ी 2023

इस साल 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है. ऐसे में लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा. लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति की पूर्व संध्या यानी एक दिन पहले मनाया जाता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago