Urdu Conclave 2026

सोमवार को शिव जी की कृपा किस पर बरसेगी? जानें 12 राशियों का भाग्य, 85% तक लकी कौन

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: सोमवार राशिफल 2026 में जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल. शिव उपासना, दान-पुण्य और ग्रहों की स्थिति से कैसे मिलेगा लाभ? मेष से मीन तक का राशिफल और आज के उपाय पढ़ें.

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. आज चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि शुक्र और केतु सिंह में, मंगल वृष में, शनि मीन में, बुध मिथुन में तथा सूर्य-गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं. इस दिन उपवास रखने, धार्मिक ग्रंथों का दान करने और पवित्र नदी में स्नान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है. जो लोग घर पर रहेंगे, वे स्नान पात्र में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ महामंत्र का जप करें. अन्न, फल और द्रव्य का दान आज अत्यंत फलदायी रहेगा. संकीर्तन, भजन और आरती से घर का वातावरण पवित्र होगा. पार्थिव शिवलिंग का पूजन और शिवपुराण का पाठ महान पुण्यदायी है. प्रदोष काल में दीपक जलाना और माता दुर्गा के 108 नामों का जप करना शुभ रहेगा.

मेष राशि

चन्द्रमा षष्ठम भाव में और गुरु-सूर्य चतुर्थ भाव में हैं. मंगल द्वितीय और शनि द्वादश भाव में रहेंगे. राहु एकादश भाव में शुभ फल देगा, जिससे धन का आगमन होगा. करियर में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. नौकरी में प्रगति का मार्ग खुल रहा है. तनाव से बचें और लव लाइफ में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

  • आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, धार्मिक पुस्तकों और फलों का दान करें, पिता का आशीर्वाद लें, गाय को पालक खिलाएं.
  • शुभ रंग: नारंगी, पीला
  • शुभ अंक: 01, 03
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृष राशि

दशम भाव का राहु कर्मक्षेत्र में वृद्धि करेगा. पंचम भाव का चन्द्रमा विद्यार्थियों के लिए शुभ है. गुरु तृतीय भाव में नौकरी में पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे. शनि एकादश भाव में व्यवसाय को लाभ देगा. परिवार में विवादों से बचें. कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाए रखें. विद्यार्थी क्रोध पर नियंत्रण रखें. शुक्र और बुध आर्थिक लाभ देंगे. प्रेम संबंधों में परिवार की चिंता हो सकती है.

  • आज का उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, नारंगी
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि

गुरु और सूर्य द्वितीय भाव में तथा चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं. परिवार सहित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का योग है. नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में पदोन्नति की रुकावट दूर होगी. राजनीतिज्ञों के लिए दिन शुभ है. अध्ययन प्रोजेक्ट पूरा होगा. लव लाइफ सुखद रहेगी.

  • आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं.
  • शुभ रंग: हरा, बैंगनी
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि

पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा. सूर्य और गुरु आपकी राशि में हैं, शनि भाग्य भाव में है. मंगल एकादश भाव में रियल एस्टेट व्यवसाय को लाभ देगा. विद्यार्थी करियर पर ध्यान दें. व्यवसाय में नए अनुबंध से लाभ होगा. लव लाइफ में विश्वास बनाए रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं और मूंग का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, लाल
  • शुभ अंक: 02, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशिफल

चन्द्रमा द्वितीय भाव में और राहु सप्तम भाव में हैं. गुरु और सूर्य व्यय भाव में हैं. व्यवसाय में संतोष रहेगा. शुक्र और बुध आर्थिक सफलता देंगे. नौकरी में पद परिवर्तन संभव है. विद्यार्थी समय प्रबंधन पर ध्यान दें. सही दिशा में और उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्य करें.

  • आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी, लाल
  • शुभ अंक: 01, 02
  • भाग्य प्रतिशत: 85%

कन्या राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में और गुरु एकादश भाव में हैं. सभी कार्य शुभ रहेंगे. परिवार सहित तीर्थ यात्रा का योग है. विद्यार्थियों को लंबे परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी. शनि और मंगल-सूर्य शुभ गोचर में हैं. नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

  • आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, आसमानी
  • शुभ अंक: 02, 03
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि

चन्द्रमा व्यय भाव में है. शनि षष्ठम भाव में लाभ देगा. मंगल स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभ नहीं है. व्यवसाय में अचानक सफलता मिल सकती है. विद्यार्थी क्रमबद्ध पढ़ाई करें. लव लाइफ खुशहाल रहेगी. लीवर रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए.

  • आज का उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी, लाल
  • शुभ अंक: 02, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

मंगल सप्तम भाव में और चन्द्रमा एकादश भाव में हैं. नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी. व्यापार में लाभ रहेगा. नौकरी में भय दूर होगा. नई डील से लाभ मिलेगा. विद्यार्थी सफल रहेंगे. लव लाइफ बेहतर होगी.

  • आज का उपाय: श्री गणेश की उपासना करें, गुड़ और गेहूं का दान करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, लाल
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

दशम भाव का चन्द्रमा शुभ है. शनि चतुर्थ भाव में घर में समृद्धि देगा. गुरु-सूर्य अष्टम भाव में स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं. नौकरी में उन्नति और परिवर्तन संभव है. विद्यार्थी समय प्रबंधन को लेकर परेशान रह सकते हैं. व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी. मित्रों के आगमन से प्रसन्नता रहेगी.

  • आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, सात प्रकार के अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 05, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

सोमवार व्रत का पुण्य लाभ लें. चन्द्रमा भाग्य भाव में है. सूर्य-गुरु सप्तम भाव में और मंगल पंचम भाव में हैं. धार्मिक कार्यों की प्रेरणा मिलेगी. व्यवसाय में प्रगति होगी. सकारात्मक सोच कार्यों को दिशा देगी. लव लाइफ में सफलता मिलेगी.

  • आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कुम्भ राशि

चन्द्रमा अष्टम भाव में और गुरु-सूर्य षष्ठम भाव में हैं. नौकरी में परिवर्तन का प्रस्ताव मिल सकता है. पारिवारिक समस्याओं का समाधान करें. विद्यार्थी करियर में सफलता पाएंगे. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा.

  • आज का उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र और दूध अर्पित करें, तिल और गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, हरा
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि

चन्द्रमा सप्तम भाव में है. धार्मिक यात्रा का लाभ मिलेगा. संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी. गुरु-सूर्य पंचम भाव में हैं. करियर और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच लाभ देगी. शुक्र और बुध आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेंगे. परिवार में सुख रहेगा. लव लाइफ सुखद होगी.

  • आज का उपाय: बगलामुखी मंत्र का जप करें, तिल और गुड़ का दान करें, गाय को पालक खिलाएं.
  • शुभ रंग: लाल, सफेद
  • भाग्य प्रतिशत: 80%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read