Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mundan Muhurat 2023: साल 2023 में मुंडन के लिए बन रहे हैं इतने शुभ मुहूर्त, महीने के अनुसार देखें तिथि

Mundan Muhurat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार मुंडन संस्कार में अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, ज्येष्ठ, श्रवण, हस्त, पुनर्वसु, चित्रा, स्वाति, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्रों को शुभ माना गया है.

Mundan-Sanskar

मुंडन संस्कार

Mundan Sanskar 2023 Dates: हिंदू धर्म में संस्कारों का विशेष महत्व है. जन्म से लेकर मृत्यु तक कुल 16 संस्कार बताए गए हैं. इन संस्कारों के आधार पर जीवन व्यतीत करने को उत्तम माना जाता है. इन्हीं संस्कारों में से एक है मुंडन संस्कार. जिसे हिंदू धर्म में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. कुछ लोगों के यहा इस संस्कार के दिन बड़े स्तर पर तैयारियां की जाती है तो कुछ लोग इसे किसी धार्मिक स्थल पर जाकर पूरा करते हैं.

मुंडन संस्कार को वपन क्रिया संस्कार और चूड़ाकर्म संस्कार भी कहा जाता है. इस संस्कार के नियमों के अनुसार बच्चे की उम्र एक साल होने पर या तीसरे, पांचवें और सातवें वर्ष के पूरे होने पर बाल उतारे जाते हैं. इस संस्कार के फलस्वरुप माना जाता है कि इससे शिशु को बल, लंबी आयु और उसके विचारों में शुद्धता आती है.

बात करें इसके शुभ मुहूर्त की तो शादी-विवाह की तरह ही इसमें भी ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार मुंडन संस्कार में अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, ज्येष्ठ, श्रवण, हस्त, पुनर्वसु, चित्रा, स्वाति, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्रों को शुभ माना गया है. इन नक्षत्र में मुंडन संस्कार कराना उत्तम माना गया है.

वहीं तिथि के अनुसार देखा जाए तो द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी भी शुभ मानी जाती हैं. नए साल 2023 में आइए देखते हैं कि कौन- कौन सी तिथियां मुंडन के लिए शुभ हैं.

जनवरी में मुंडन के लिए शुभ तिथियां (Mundan Sanskar)

सोमवार 23 जनवरी, शुक्रवार 27 जनवरी

फरवरी में मुंडन के लिए शुभ तिथियां (Mundan Sanskar)

बुधवार 01 फरवरी, शुक्रवार 03 फरवरी, बुधवार 15 फरवरी, शुक्रवार 24 फरवरी,

मार्च में मुंडन के लिए शुभ तिथियां (Mundan Sanskar)

गुरुवार 02 मार्च, शुक्रवार 10 मार्च, गुरुवार 23 मार्च, शुक्रवार 24 मार्च, सोमवार 27 मार्च, शुक्रवार 31 मार्च

इसे भी पढ़ें: Shadi Vivah Muhurt 2023: शादी के लिए नए साल में बन रहे हैं इतने शुभ मुहूर्त, जानें महीने के अनुसार तारीख

अप्रैल में मुंडन के लिए शुभ तिथियां (Mundan Sanskar)

शुक्रवार, 07 अप्रैल, सोमवार 10 अप्रैल, सोमवार 24 अप्रैल, बुधवार 26 अप्रैल, गुरुवार 27 अप्रैल,

मई में मुंडन के लिए शुभ तिथियां (Mundan Sanskar)

शुक्रवार 05 मई, सोमवार 08 मई, गुरुवार 11 मई, बुधवार 17 मई, सोमवार 22 मई, बुधवार 24 मई, बुधवार 31 मई

जून में मुंडन के लिए शुभ तिथियां (Mundan Sanskar)

गुरुवार 01 जून, गुरुवार 08 जून, शुक्रवार 09 जून, सोमवार 19 जून, बुधवार 21 जून, बुधवार 28 जून, गुरुवार 29 जून



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital