Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Numerology Today, 29 November 2022: मूलांक 3 और 5 वालों की लगेगी लॉटरी, तो जानें बाकी मूलांक वालों का कैसा रहेगा आज का दिन?

Numerology Today, 29 November 2022: कहते हैं कि अंकों में जीवन के कई सारे राज छिपे होते हैं. कुछ राज आपके मूलांक भी बताते हैं.

Moolank

मूलांक राशिफल (प्रतीकात्मक फोटो)

Numerology Today, 29 November 2022: कहते हैं कि अंकों में जीवन के कई सारे राज छिपे होते हैं. कुछ राज आपके मूलांक भी बताते हैं. जन्म की तारीख को व्यक्ति का मूलांक माना जाता है. अगर जन्म की तारीख दो अंकों में है तो दोनों को जोड़कर मूलांक की गणना की जाती है. आइए जानते हैं मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन.

मूलांक- 1

किसी माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 1 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव होते हैं.

आज का भाग्यफल: कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है. व्यापार के क्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है.

धन का आगमन होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी. अपने व्यवहार में सौम्यता लाएं. सेहत में सुधार होगा.

शुभ रंग- क्रीम

विशेष- आज के दिन बजरंग बली को बेसन के लड्डू अर्पित करें.

 

मूलांक- 2

किसी माह की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 2 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी मन के कारक माने जाने वाले चंद्र देव होते हैं.

आज का भाग्यफल: पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी. साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा. धन के आगमन के साथ ही खर्च पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में सुधार आएगा. परिवार में शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी के लिए भी कुछ समय निकालें. खानपान की गलत आदतों के कारण सेहत खराब हो सकती है.

शुभ रंग- पीच(आड़ू)

विशेष- बजरंग बली को पान के पत्ते चढ़ाएं.

 

मूलांक- 3

किसी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 3 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी ज्ञान और बुद्धि के कारक बृहस्पति होते हैं.

आज का भाग्यफल: नौकरी पेशा लोगों का कार्यभार बढ़ सकता है. व्यापार में प्रतिस्पर्धा से लाभ होगा. अचानक से धन लाभ हो सकता है. माता-पिता का सम्मान करें. कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों से सलाह कर लें. रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी. पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं.

शुभ रंग- यलो (पीला)

विशेष- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

 

मूलांक- 4

किसी माह की 4, 13, 22, 31 को जन्में व्यक्ति का मूलांक 4 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी छाया ग्रह माने जाने वाले राहु होते हैं.

आज का भाग्यफल: कार्यक्षेत्र में आलस करने से बचें. व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. सेहत ठीक रहेगी. पाचन से संबंधित परेशानी हो सकती है.

शुभ रंग- पिंक(गुलाबी)

विशेष- माथे पर लाल चंदन का टीका लगाएं.

 

मूलांक- 5

किसी माह की 5, 23 या 14 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी वाणी और चातुर्य के कारक ग्रह माने जाने वाले बुध होते हैं.

आज का भाग्यफल: पेशेवर जिंदगी में लाभ होगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. नौकरी में पदोन्नति का योग है. धन का आगमन बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा. सेहत ठीक रहेगी.

शुभ रंग- ग्रीन (हरा)

विशेष- तांबे के पात्र का दान करें.

यह भी पढ़ें: Numerology : मूलांक 5 वाले होते हैं दयालु, विदेश से है यह खास कनेक्शन

 

मूलांक- 6

किसी माह की 6, 24 या 15 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 6 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी सौंदर्य और भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र हैं.

आज का भाग्यफल: करियर में मेंहनत के बाद सफलता मिलेगी. व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. धन के आगम के नए स्त्रोत बनेंगे. पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है. जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे. परिवार का साथ मिलेगा. सेहत को लेकर सतर्क रहें. उच्च रक्तचाप वाले विशेष सावधानी बरतें.

शुभ रंग- लाइट व्हाइट (चमकदार सफेद)

विशेष- भगवान श्रीराम की उपासना करें.

 

मूलांक- 7

किसी माह की 7, 16 या 25 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 7 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी तंत्र-मंत्र और अध्यात्म के कारक ग्रह केतु हैं.

आज का भाग्यफल: रोजगार में सफलता मिलेगी. अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. मेहनत का लाभ मिलेगा. अनावश्यक खर्च से बचें. अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवन साथी मिलने की संभावना है. सेहत में सुधार होगा. दूसरों के वाद-विवाद से दूर रहें.

शुभ रंग- लाइट ऑरेंज (हल्का नारंगी)

विशेष- गाय को रोटी खिलाएं.

यह भी पढ़ें: Today Horoscope, 29 November 2022: धनु और कन्या राशि वालों को रखना होगा इस बात का ध्यान, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

 

मूलांक- 8

किसी माह की  8, 17 या 26 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 8 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनि हैं.

आज का भाग्यफल: नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. वित्तिय स्थिति में सुधार होगा. व्यवसाय में कोई खुशखबरी मिल सकती है. परिवार के सदस्यों में मेलजोल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. योग और ध्यान में मन लगा रहेगा.

शुभ रंग- पर्पल (जामुनी)

विशेष- सुंदरकांड का पाठ करें.

 

मूलांक- 9

किसी माह की 9, 18 या 27 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 9 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी युद्ध और बल के कारक ग्रह मंगल हैं.

आज का भाग्यफल: रोजगार प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखें. धन का आगमन बना रहेगा. बाहरी व्यक्ति से सतर्क रहें. सामाजिक रिश्तों में मजबूती आएगी. मानसिक तनाव हो सकता है. सेहत में सुधार होगा.

शुभ रंग- ग्रीन (हरा)

विशेष- हाथ में कलावा पहनें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital