Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: आज पुरुषोत्तम माह का उन्नीसवां दिन है और साथ ही गुरुवार भी है, जो भगवान विष्णु का सबसे प्रिय वार माना जाता है. चन्द्रमा सुबह 07:42 बजे तक धनु राशि में रहेंगे और उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे. यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और पुण्यदायी है. भगवान विष्णु के भक्तों के लिए यह अवसर अखंड भक्ति प्राप्त करने का माना गया है.
पूजा और पाठ का महत्व
इस दिन भगवान राम की भक्ति के लिए श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करना लाभकारी है. जो लोग जीवन में संघर्ष का सामना कर रहे हैं, उन्हें किष्किंधा कांड और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है और गुरुवार को व्रत रखने से अनेक जन्मों के पापों का शमन होता है. श्री विष्णुसहस्रनाम, श्री सूक्त और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जप करने से मन को शांति और भक्ति की अनुभूति होती है.
दान और सेवा
आज धार्मिक ग्रंथों, गुड़, मिष्ठान और शीतल जल का दान विशेष फलदायी है. अन्नदान करना, गो माता को रोटी और गुड़ खिलाना तथा पक्षियों को दाना-पानी देना पुण्यकारी माना गया है. शाकाहारी भोजन करें और लहसुन-प्याज का सेवन न करें तो और भी उत्तम रहेगा.
मंदिर दर्शन
किसी विष्णु मंदिर जाकर भगवान की मूर्ति को साष्टांग प्रणाम करें और चार परिक्रमा करें. भगवान कृष्ण के सुंदर स्वरूप का ध्यान करते हुए उनके नाम का जप करना अत्यंत आवश्यक है.
आज का राशिफल
मेष राशि
सुबह के बाद चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन की राह आसान होगी. प्रेम जीवन में भावुकता बढ़ सकती है. करियर और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
- उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें.
- शुभ रंग: नारंगी, पीला
- शुभ अंक: 01, 03
- भाग्य प्रतिशत: 60%
वृष राशि
चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे. धार्मिक यात्रा संभव है. ऑफिस में विवादों से बचें. परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
- उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी की पूजा करें.
- शुभ रंग: हरा, सफेद
- शुभ अंक: 05, 06
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे. व्यवसाय में सफलता मिलेगी. नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं. प्रेम जीवन में भावुकता से बचें.
- उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और उड़द-गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग: हरा, नीला
- शुभ अंक: 05, 07
- भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि
चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे. नई बिजनेस डील मिल सकती है. नौकरी में सफलता और छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे.
- उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें.
- शुभ रंग: हरा, पीला
- शुभ अंक: 03, 09
- भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
चन्द्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे. नौकरी में तनाव हो सकता है लेकिन शुक्र का सहयोग मिलेगा. विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं.
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें.
- शुभ रंग: लाल, सफेद
- शुभ अंक: 04, 06
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि
चन्द्रमा पंचम भाव में रहेंगे. टीचिंग, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ संभव है.
- उपाय: श्री सूक्त और सुंदरकांड का पाठ करें.
- शुभ रंग: नीला, बैंगनी
- शुभ अंक: 04, 09
- भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी बदलने की संभावना है. यात्रा से तनाव कम होगा.
- उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें.
- शुभ रंग: हरा, बैंगनी
- शुभ अंक: 04, 08
- भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे. वाहन खरीदने का विचार बन सकता है. ऑफिस में विवाद से बचें. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
- उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और मसूर-गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग: नीला, आसमानी
- शुभ अंक: 05, 06
- भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि
चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे. व्यवसाय में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.
- उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें.
- शुभ रंग: पीला, सफेद
- शुभ अंक: 01, 02
- भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे. व्यवसाय में सुधार होगा. छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी.
- उपाय: फलों और शीतल जल का दान करें.
- शुभ रंग: हरा, आसमानी
- शुभ अंक: 03, 09
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कुम्भ राशि
चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन के प्रयास करें. व्यवसाय में कुछ परेशानियां रह सकती हैं.
- उपाय: गुड़ और शीतल जल का दान करें.
- शुभ रंग: सफेद, आसमानी
- शुभ अंक: 04, 07
- भाग्य प्रतिशत: 75%
ये भी पढ़ें-Adhik Maas Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि पर बन रहा शुभ गौरी योग, जानिए पूजा का मुहूर्त और महत्व
मीन राशि
चन्द्रमा एकादश भाव में रहेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
- शुभ रंग: नारंगी, लाल
- शुभ अंक: 01, 02
- भाग्य प्रतिशत: 75%
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

