Urdu Conclave 2026

आज पूरे दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, इसी दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें सूतक लगेगा या नहीं

Aaj ka panchang 28 August 2026: रक्षाबंधन 2026 और श्रावण पूर्णिमा पर आज का पंचांग जानें. राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, चंद्र ग्रहण का समय, स्नान-दान और वरलक्ष्मी व्रत पूजा का महत्व पढ़ें.

Aaj Ka Panchang

6 सितंबर 2026 का पंचांग

Aaj ka panchang 28 August 2026: आज भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. सुबह 5:57 बजे से राखी बांधने का शुभ समय शुरू हुआ, जो पूरे दिन रहेगा. इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. यह आंशिक ग्रहण सुबह 6:55 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. चूंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है.

सावन पूर्णिमा और धार्मिक महत्व

पंचांग के अनुसार आज सावन शुक्ल पूर्णिमा तिथि है. शतभिषा नक्षत्र, बव करण और अतिगंड योग बन रहे हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में हैं और पूरे दिन पंचक रहेगा. जो लोग सुबह 9:48 बजे तक राखी नहीं बांध पाएंगे, वे शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भी राखी बांध सकते हैं. इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है. सफेद वस्तुओं का दान करने से पुण्य मिलता है. पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करने से पितृ दोष दूर होता है.

वरलक्ष्मी व्रत का महत्व

आज सावन का अंतिम शुक्रवार है, जिसे वरलक्ष्मी व्रत के रूप में मनाया जाता है. इस व्रत में माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. मान्यता है कि इस पूजा से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है. ज्योतिषीय उपायों के साथ यह व्रत जीवन में समृद्धि लाता है.

आज का पंचांग

  • तिथि: पूर्णिमा सुबह 9:48 बजे तक, उसके बाद भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा
  • नक्षत्र: शतभिषा 29 अगस्त सुबह 3:13 बजे तक, फिर पूर्व भाद्रपद
  • करण: बव 9:48 AM तक, बालव 9:56 PM तक, उसके बाद कौलव
  • योग: अतिगंड 7:28 AM तक, फिर सुकर्मा
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: शुक्रवार
  • चंद्र राशि: कुंभ

सूर्योदय और चंद्रोदय

  • सूर्योदय: 5:57 AM
  • सूर्यास्त: 6:47 PM
  • चंद्रोदय: 6:58 PM
  • चंद्रास्त: आज नहीं

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 4:28 AM – 5:12 AM
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:56 AM – 12:48 PM
  • विजय मुहूर्त: 2:31 PM – 3:22 PM
  • अमृत काल: 7:44 PM – 9:23 PM
  • निशिता मुहूर्त: 12:00 AM – 12:45 AM (29 अगस्त)

दिन का चौघड़िया

  • चर: 5:57 AM – 7:33 AM
  • लाभ: 7:33 AM – 9:10 AM
  • अमृत: 9:10 AM – 10:46 AM
  • शुभ: 12:22 PM – 1:58 PM
  • चर: 5:11 PM – 6:47 PM

रात का चौघड़िया

  • लाभ: 9:35 PM – 10:59 PM
  • शुभ: 12:22 AM – 1:46 AM (29 अगस्त)
  • अमृत: 1:46 AM – 3:10 AM (29 अगस्त)
  • चर: 3:10 AM – 4:34 AM (29 अगस्त)

अशुभ समय

  • गुलिक काल: 7:33 AM – 9:10 AM
  • दुर्मुहूर्त: 8:31 AM – 9:22 AM, 12:48 PM – 1:39 PM
  • राहुकाल: 10:46 AM – 12:22 PM
  • यमगण्ड: 3:35 PM – 5:11 PM
  • पंचक: पूरे दिन
  • दिशाशूल: पश्चिम

ये भी पढ़ें-राखी बांधने से पहले जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भगवान शिव से जुड़ा खास उपाय

शिववास

सुबह 9:48 AM तक श्मशान में, उसके बाद गौरी के साथ.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read