Urdu Conclave 2026

13 मई का राशिफल: कौन सी राशि पाएगी सफलता और किसे करना होगा संघर्ष?

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: 13 मई 2026 का राशिफल जानें. आज चन्द्रमा मीन राशि में हैं और सूर्य, बुध, मंगल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं. सभी राशियों के लिए आज का भविष्यफल, उपाय, शुभ रंग और अंक पढ़ें.

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: आज चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में हैं. शुक्र वृषभ में और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं. बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. पीपल को जल अर्पित करें और उसकी जड़ में दूध व गुड़ चढ़ाकर अपनी मनोकामना कहें. श्रीकृष्ण और भगवान शिव की उपासना करें. बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा. मंगल के मेष गोचर से व्यापार में रुकावटें और विश्व स्तर पर अशांति बढ़ सकती है, इसलिए गुड़, मसूर और अनार का दान करना शुभ रहेगा. वाणी में मधुरता रखें और लोगों को मिष्ठान व शीतल जल वितरित करें.

मेष राशि

चन्द्रमा बारहवें भाव में हैं जबकि सूर्य और मंगल आपकी राशि में हैं. नौकरी में प्रगति होगी और लंबे समय से रुके सरकारी काम पूरे हो सकते हैं. बिजनेस प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा. प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी. यात्रा शुभ रहेगी.

  • उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 01, 03
  • भाग्य प्रतिशत: 85%

वृषभ राशि

सूर्य और मंगल व्यय भाव में हैं जबकि चन्द्रमा एकादश भाव में शुभ फल देंगे. धार्मिक यात्रा का योग है. व्यवसाय में उन्नति होगी और नौकरी में प्रमोशन संभव है. परिवार में विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें. प्रेम संबंधों में तनाव से बचें. मेहनत का फल मिलेगा.

  • उपाय: भैरव जी की पूजा करें और उड़द व कंबल का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

सूर्य, बुध और मंगल एकादश भाव में हैं जबकि चन्द्रमा दशम भाव में रहकर नौकरी में सफलता देंगे. नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

  • उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और मूंग का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

चन्द्रमा और शनि भाग्य भाव में हैं जबकि सूर्य, मंगल और बुध दशम भाव में हैं. बिजनेस में नए काम शुरू हो सकते हैं. नौकरी में मेहनत के बावजूद सफलता देर से मिलेगी. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लिए समय शुभ है. नया जॉब ऑफर मिल सकता है.

  • उपाय: शिवलिंग पर जल, शहद और दही अर्पित करें. मूंग और गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 04, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि

सूर्य, बुध और मंगल नवम भाव में हैं. छात्रों और आईटी-बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. करियर में समय का सही उपयोग करें. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

  • उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, सफेद
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

सूर्य, बुध और मंगल अष्टम भाव में हैं जबकि चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे. छात्रों को सफलता मिलेगी. नौकरी में नई उपलब्धियां मिलेंगी. प्रिय मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: तिल और धार्मिक पुस्तकों का दान करें. श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि

नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी. चन्द्रमा और शनि षष्ठम भाव में होकर स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. नई बिजनेस डील्स सफल होंगी. परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियों में संतुलन जरूरी है.

  • उपाय: श्री विष्णु उपासना करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा और शनि पंचम भाव में हैं जबकि गुरु अष्टम भाव में हैं. बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलेगी. धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा. शाम के बाद व्यापारिक चिंताएं कम होंगी.

  • उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें. तिल और उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 05, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं. नौकरी में सफलता मिलेगी लेकिन कफ की समस्या हो सकती है. पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है. व्यवसाय में सफलता मिलेगी.

  • उपाय: शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र और शहद अर्पित करें. गाय को गुड़ खिलाएं.
  • शुभ रंग: पीला, नारंगी
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

तृतीय चन्द्रमा आर्थिक लाभ देंगे. सूर्य और मंगल चतुर्थ भाव में हैं. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोग सही दिशा पाएंगे. बिजनेस की प्रगति धीमी रह सकती है.

  • उपाय: विष्णु जी की उपासना करें. शिवलिंग पर गंगाजल और शहद अर्पित करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 02, 03
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

शनि और चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं जबकि सूर्य और मंगल तृतीय भाव में हैं. नौकरी में नई सफलता मिलेगी. रुका हुआ बिजनेस प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं. छात्रों को पढ़ाई व्यवस्थित करनी होगी.

  • उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

ये भी पढ़ें-अपरा एकादशी और बुधवार व्रत 13 मई 2026: पंचांग, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मीन राशि

गुरु चतुर्थ भाव में हैं और शनि व चन्द्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. नौकरी में प्रमोशन के अवसर हैं. बिजनेस में बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

  • उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. गाय को गुड़ खिलाएं और छाते का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, हरा
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read