Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रवि योग में शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा: आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 29 may 2026: मई 2026 को ज्येष्ठ अधिकमास की त्रयोदशी तिथि पर रवि योग बन रहा है. जानें शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का महत्व, आज का पंचांग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ-अशुभ मुहूर्त और उपाय.

Aaj Ka Panchang 25 July 2026

Aaj Ka Panchang 29 may 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास की शुक्ल त्रयोदशी तिथि है और इस दिन रवि योग का संयोग बन रहा है. सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर यह योग अगले दिन प्रात:काल तक रहेगा. ज्योतिष के अनुसार रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है, जिससे दोष मिट जाते हैं और शुभ कार्यों में सफलता मिलती है. शुक्रवार व्रत करने वालों के लिए यह दिन खास है क्योंकि शाम को लक्ष्मी पूजा का महत्व बताया गया है.

शुक्रवार व्रत और पूजा विधि

यदि आप शुक्रवार व्रत रखते हैं तो दिन में सामान्य पूजा करें और सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और गणेश जी की स्थापना करें. पूजा में अक्षत, फूल, चंदन, धूप, दीप का प्रयोग करें और मोदक, लड्डू, सफेद बर्फी, बताशे व फल का भोग लगाएं. व्रत कथा सुनें, गणेश जी की आरती करें और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप या श्री सूक्त का पाठ करें. ऐसा करने से धन, संपत्ति और सुख में वृद्धि होती है.

शुक्र दोष निवारण

जिनकी कुंडली में शुक्र दोष है, उनके लिए आज का दिन विशेष है. सफेद वस्त्र, चावल, दही, इत्र और सौंदर्य सामग्री का दान करने से शुक्र मजबूत होता है. इससे भौतिक सुख और सुविधाओं में वृद्धि होती है.

आज का पंचांग

  • तिथि: त्रयोदशी सुबह 9:50 तक, उसके बाद चतुर्दशी
  • नक्षत्र: स्वाति सुबह 10:38 तक, फिर विशाखा
  • करण: तैतिल सुबह 9:50 तक, गर रात 10:52 तक, उसके बाद वणिज
  • योग: परिघ 30 मई सुबह 4:36 तक, फिर शिव
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: शुक्रवार
  • चंद्र राशि: तुला

सूर्योदय और चंद्रोदय

  • सूर्योदय: 05:24 ए एम
  • सूर्यास्त: 07:13 पी एम
  • चंद्रोदय: 05:43 पी एम
  • चन्द्रास्त: 30 मई सुबह 04:09 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
  • रवि योग: 10:38 ए एम से 30 मई सुबह 05:24 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एम
  • अमृत काल: 30 मई 03:33 ए एम से 05:19 ए एम
  • निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 30 मई 12:39 ए एम

चौघड़िया मुहूर्त

दिन के शुभ चौघड़िया:

  • चर: 05:24 ए एम से 07:08 ए एम
  • लाभ: 07:08 ए एम से 08:52 ए एम
  • अमृत: 08:52 ए एम से 10:35 ए एम
  • शुभ: 12:19 पी एम से 02:02 पी एम
  • चर: 05:29 पी एम से 07:13 पी एम

रात के शुभ चौघड़िया:

  • लाभ: 09:46 पी एम से 11:02 पी एम
  • शुभ: 12:19 ए एम से 01:35 ए एम
  • अमृत: 01:35 ए एम से 02:51 ए एम
  • चर: 02:51 ए एम से 04:08 ए एम

अशुभ समय

  • गुलिक काल: 07:08 ए एम से 08:52 ए एम
  • दुर्मुहूर्त: 08:10 ए एम से 09:05 ए एम, 12:46 पी एम से 01:42 पी एम
  • यमगण्ड: 03:46 पी एम से 05:29 पी एम
  • राहुकाल: 10:35 ए एम से 12:19 पी एम
  • दिशाशूल: पश्चिम

ये भी पढ़ें-चतुर्दशी और विशाखा नक्षत्र का संयोग: कौन सी राशि पाएगी सफलता और किसे करना होगा संघर्ष?

शिववास

नन्दी पर सुबह 9:50 तक, उसके बाद भोजन में.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital