Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शनिवार व्रत और 14 मार्च 2026 का पंचांग: जानें शुभ-अशुभ समय और शनि पूजा विधि

Aaj Ka Panchang: 14 मार्च 2026 का पंचांग: चैत्र माह की दशमी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र और वरीयान योग के साथ आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा का महत्व. जानें सूर्योदय, मुहूर्त, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय.

Aaj Ka Panchang: शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन व्रत रखकर और विशेष पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्ट कम होते हैं. भक्तजन काले तिल, नीले फूल, काले वस्त्र, तेल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करते हैं. शनि चालीसा और रक्षा स्तोत्र का पाठ करने के बाद दीपक से आरती की जाती है. शनि को प्रसन्न करने के लिए काले तिल के लड्डू या काले गुलाब जामुन का भोग लगाया जाता है. जिन पर शनि का प्रतिकूल प्रभाव है, वे मध्यमा अंगुली में लोहे का छल्ला या नाव की कील से बनी अंगूठी पहन सकते हैं. गरीबों की सहायता और दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है.

आज का पंचांग

  • तिथि: दशमी सुबह 08:10 तक, उसके बाद एकादशी
  • नक्षत्र: उत्तराषाढा 15 मार्च सुबह 04:49 तक, फिर श्रवण
  • करण: विष्टि 08:10 तक, बव 08:48 रात तक, उसके बाद बालव
  • योग: वरीयान 10:43 तक, फिर परिघ
  • पक्ष: कृष्ण
  • दिन: शनिवार
  • चंद्र राशि: धनु 09:33 तक, फिर मकर
  • सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
  • सूर्योदय: 06:32 ए एम
  • सूर्यास्त: 06:29 पी एम
  • चंद्रोदय: 15 मार्च सुबह 04:15
  • चंद्रास्त: 01:48 पी एम

शुभ मुहूर्त और योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:56 से 05:44
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:07 से 12:54
  • विजय मुहूर्त: 02:30 से 03:18
  • अमृत काल: 09:56 रात से 11:40 रात
  • निशिता मुहूर्त: 15 मार्च 12:06 से 12:54
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 15 मार्च 04:49 से 06:31

दिन का चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ: 08:02 से 09:31
  • चर: 12:30 से 02:00
  • लाभ: 02:00 से 03:30
  • अमृत: 03:30 से 04:59

रात का चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ: 06:29 से 07:59
  • शुभ: 09:29 से 11:00
  • अमृत: 11:00 से 12:30 (15 मार्च)
  • चर: 12:30 से 02:00 (15 मार्च)
  • लाभ: 05:01 से 06:31 (15 मार्च)

अशुभ समय

  • गुलिक काल: 06:32 से 08:02
  • दुर्मुहूर्त: 06:32 से 07:20, फिर 07:20 से 08:08
  • राहुकाल: 09:31 से 11:01
  • यमगण्ड: 02:00 से 03:30
  • भद्रा: 06:32 से 08:10 (वास पाताल लोक में)
  • दिशाशूल: पूर्व दिशा
  • शिववास: 08:10 तक क्रीड़ा में, उसके बाद कैलाश पर

ये भी पढ़ें-14 मार्च राशिफल: ग्रहों की चाल से करियर, रिश्ते और आर्थिक जीवन में बड़ा बदलाव

आज का दिन शनिदेव की उपासना और व्रत के लिए विशेष है. सही मुहूर्त और विधि से पूजा करने पर शनि कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital