Bharat Express DD Free Dish

Weekly Horoscope April 2025: शनि की टेढ़ी नजर या गुरू का आशीर्वाद- आपकी राशि के लिए क्या कह रहे हैं सितारे?

जानिए, आपकी लग्न राशि के आधार पर ज्योतिषीय भविष्यवाणी क्या कहती है और किन बातों का ध्यान रखकर आप बना सकते हैं अपना सप्ताह और भी सफल और सौभाग्यशाली.

Weekly Horoscope April 2025

Weekly Horoscope April 2025: 7 से 13 अप्रैल 2025 के बीच ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की दिशा कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है. चाहे बात हो करियर की, स्वास्थ्य की, धन लाभ की या फिर पारिवारिक रिश्तों की- यह सप्ताह कुछ खास संकेत दे रहा है.

जानिए, आपकी लग्न राशि के आधार पर ज्योतिषीय भविष्यवाणी क्या कहती है और किन बातों का ध्यान रखकर आप बना सकते हैं अपना सप्ताह और भी सफल और सौभाग्यशाली.

मेष लग्नराशि

इस सप्ताह नौकरी और व्यापार में सफलता मिल सकती है. छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है. राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए सप्ताह फायदेमंद रहेगा. धन की समस्या दूर होगी, पर मौसमी बीमारियों से सावधान रहें. सप्ताह के अंत में पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

वृषभ लग्नराशि

पुरानी परेशानियों का हल मिल सकता है. मानसिक संतुलन बना रहेगा. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. संपत्ति से संबंधित लाभ संभव है. छात्रों और विवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है. रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा.

मिथुन लग्नराशि

पराक्रम से धन लाभ होगा. पेट संबंधी विकार हो सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. सरकारी काम समय पर पूरे होंगे. संतान से सुखद समाचार मिलेगा. नया वाहन खरीद सकते हैं. जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर चलें.

कर्क लग्नराशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. किसी परेशानी का समाधान जल्दी मिल सकता है. व्यापार में लाभ होगा और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे.

सिंह लग्नराशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा. आय में वृद्धि और नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में मुनाफा होगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. सेहत ठीक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें.

कन्या लग्नराशि

सप्ताह की शुरुआत खर्चों से हो सकती है. सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा. सरकारी क्षेत्रों से लाभ संभव है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन बीपी के मरीज सावधानी बरतें. क्रोध से बचें.

तुला लग्नराशि

अचानक धन लाभ हो सकता है. जमा पूंजी से संबंधित निर्णय लेंगे. काम की सराहना होगी. नौकरी और व्यापार में मजबूती आएगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी. छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है.

वृश्चिक लग्नराशि

सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं. मांगलिक कार्य में भागीदारी संभव है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं.

धनु लग्नराशि

भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता और बॉस की प्रशंसा मिलेगी. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. निजी सुखों में वृद्धि होगी. गुप्त धन लाभ के संकेत हैं.

मकर लग्नराशि

नौकरी में अच्छा समय रहेगा. व्यापारियों को मेहनत करनी पड़ेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं. अहंकार से बचें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है.

कुंभ लग्नराशि

व्यापारियों के लिए सप्ताह लाभदायक है. करियर में प्रगति होगी. नई नौकरी के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं. सरकारी कार्य लाभ देंगे. स्वास्थ्य में सिरदर्द हो सकता है. छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा.

मीन लग्नराशि

शत्रुओं से सावधान रहें. अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. विवादों से दूर रहें. प्रेम संबंधों में नयापन रहेगा. छोटी यात्राओं के योग हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. थकावट हो सकती है.


इसे भी पढ़ें- Ram Navami: आज के दिन ही परमेश्वर ने लिया था श्रीराम अवतार, जानिए कैसा था उनका रंग-रूप, स्वभाव और गुण


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read