Bharat Express DD Free Dish

Ramadan 2025: 1 या 2 मार्च कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, यहां जान लें तारीख और महत्व

Ramadan 2025: इस्लामिक कैलेंडर के 12 महीनों में रमजान को सबसे पवित्र और मुबारक माना जाता है. इस महीने में रोजा रखना प्रमुख धार्मिक कर्तव्यों में से एक होता है.

Ramadan 2025

रमजान 2025

Ramadan 2025: रमजान इस्लाम धर्म के पवित्र महीनों में से एक है, जो शाबान के बाद आता है. मुसलमानों को सालभर इस पाक महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब कुछ ही समय में रमजान की शुरुआत होने वाली है और यह इंतजार खत्म होने वाला है. शनिवार (1 मार्च) का सूरज ढलते ही भारत में रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा.

इस्लामिक कैलेंडर के 12 महीनों में रमजान को सबसे पवित्र और मुबारक माना जाता है. इस महीने में रोजा रखना प्रमुख धार्मिक कर्तव्यों में से एक होता है. इसके अलावा, इस पाक महीने में मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और नेक कार्यों में लगे रहते हैं, ताकि अल्लाह की रहमत प्राप्त कर सकें.

रमजान की शुरुआत की संभावित तिथि

रमजान की शुरुआत की संभावित तिथि 1 मार्च थी, पर 29 का चांद न दिखने से अब यह 2 मार्च से शुरू होगा. इस्लाम में सभी पर्व और त्योहार चंद्र कैलेंडर के आधार पर तय किए जाते हैं. रमजान का महीना तब शुरू होता है जब नया चांद देखा जाता है. इस्लामिक कैलेंडर में महीने 29 या 30 दिन के होते हैं.

रमजान का महत्व

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में विशेष महत्व रखता है. इस्लामिक मान्यता के अनुसार, इसी पवित्र महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह की ओर से कुरान की आयतें प्राप्त हुई थीं. इस पूरे महीने में मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं, जिसे रोजा कहा जाता है.

रोजा रखना न केवल धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि आत्मशुद्धि और संयम का प्रतीक भी है. यह महीना आध्यात्मिकता, एकजुटता और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है. रमजान के दौरान किए गए इबादत और नेक कार्यों से अल्लाह प्रसन्न होते हैं और अपनी रहमत तथा बरकत प्रदान करते हैं.

इस प्रकार, रमजान का महीना केवल उपवास का ही नहीं, बल्कि आत्मसंयम, भलाई और आध्यात्मिक उन्नति का महीना भी होता है. मुसलमान इस अवसर का उपयोग आत्मविश्लेषण और परोपकार के लिए करते हैं, ताकि वे अल्लाह के और करीब आ सकें.

ये भी पढ़ें : IIT बाबा उर्फ ​​अभय सिंह को न्यूज डिबेट में लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस चौकी के बाहर आईआईटी बाबा ने दिया धरना

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read