खेल

IPL Auction 2024: अगले सीजन से पहले ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें किस टीम के पर्स में है कितने पैसे

IPL Auction 2024: दुबई के कोला-कोला एरिना में 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी. इस बार ऑक्शन में कुल 333 प्लेयर्स हिस्सा लेंगे. इन खिलाड़ियों में 214 इंडियन प्लेयर्स हैं, जबकि 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इस खिलाड़ियों में कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 है. वहीं अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 215 है. इसके अलावा एसोशिएट देशों से भी दो खिलाड़ी शामिल हैं.

खिलाड़ियों के लिए 77 स्लॉट उपलब्ध

आईपीएल के सभी दस फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 स्लॉट खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्लॉट हैं. इस बार नीलामी ने कुल 23 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी अधिकतम बेस प्राइज दो करोड़ रुपये की ब्राइकेट में हैं. वहीं 13 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइज 1.5 करोड़ है. 19 दिसंबर को होने वाली ये नीलामी भारतीय समय अनुसार दोपहर दो ढाई बजे से शुरू होगा.

CSK के पास 6 खिलाड़ियों का स्लॉट

चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस सीजन के लिए 6 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है. जिसमें तीन विदेशी खिलाडियों के लिए स्लॉट है. सीएसके के पर्स में अभी 31.4 करोड़ रुपये शेष हैं. दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसके पास अभी 9 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली है. जिसमें 4 जगह ओवरसीज प्लेयर के लिए है. जबकि, टीम के पर्स में 28.15 करोड़ रुपये बचे हैं. गुजरात टाइटंस की बात करें तो इस टीम के पर्स में अभी 38.15 करोड़ रुपये बचे हैं. इस टीम के पर्स में अभी 8 स्लॉट खाली हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 3 अनकैप्ड प्लेयर को मिली जगह

लखनऊ टीम के पर्स में 13.15 करोड़ रुपये

केकेआर ऑक्शन में 32.7 करोड़ रुपये के साथ टीम में उतरेगी. फिलहाल इस टीम के पास 12 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है, जिसमें 4 ओवर सीज खाली होंगे. लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास भी 6 स्लॉट खाली हैं. जिसमें दो विदेशी खिलाड़ी होंगे. इस टीम के पर्स में अभी कुल 13.15 करोड़ रुपये बचे हैं. मुंबई इंडियंस के पास आठ खिलाड़ियों की जगह है, जिसमें 4 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए है. टीम के पर्स में इस समय 17.75 करोड़ रुपये बचे हैं. पंजाब किंग्स के पास इस समय कुल 8 स्लॉट खाली हैं. जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए दो जगह है. टीम के पर्स में इस समय कुल 29.1 करोड़ रुपये बचे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

19 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

22 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

38 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

48 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

49 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

60 minutes ago