खेल

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान को मिली कमान

Afghanistan Cricket Team: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने 19 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलेगी. टीम की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में होगी. इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की तरफ से पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बनेंगे.

टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान

भारत के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने बेहद संतुलित टीम का चयन किया है. 19 सदस्यीय टीम में अनुभव और युवा जोश का कांबिनेशन देखने को मिलता है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से भारत और अफगानिस्तान दोनों टीम के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है.

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 14 जनवरी और तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 नवंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- David Warner के टेस्ट करियर का अंत, विदाई भाषण में युवाओं को दी बेहतरीन नसीहत

वर्ल्ड कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे राशिद खान

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन ऑलराउंड राशिद खान को भी टीम में शामिल किया गया है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद उन्होंने अपने बैक की सर्जरी कराई थी. सर्जरी के बाद वह पहली बार इस सीरीज के लिए मैदान पर वापसी करेंगे.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में राशिद खान को टीम में शामिल किया तो गया है लेकिन उनके खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है. वहीं मुजीब उर रहमान को भी टीम में शामिल किया गया है. जो हाल ही में यूएई के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, इकराम अलीखिल, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद मलिक, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब, राशिद खान.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago