देश

Rajasthan: “पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी के 5 CM…”, अशोक गहलोत ने बताया चुनाव में क्यों हारी थी कांग्रेस

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के साथ ही बीजेपी ने सरकार बना ली है. इस तरह प्रदेश में सरकार बदलने का रिवाज भी बरकरार रहा है. वहीं कांग्रेस को चुनाव में बड़ी हार मिली है. हालांकि कई सर्वे कांग्रेस को जीतता हुआ दिखा रहे थे. लेकिन नतीजे इसके उलट आए. इसके साथ ही कई राजनीतिक विशेषज्ञों का भी मानना था कि प्रदेश में कांग्रेस रिवाज बदल सकती है. लेकिन बीजेपी ने चुनाव में जीत दर्ज कर कई दावों को फेल कर दिया. इसके साथ ही कांग्रेस की प्रदेश से विदाई हो गई. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब पार्टी की हार और बीजेपी की जीत के पीछे की बड़ी वजह बताई है.

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने कई अहम सवालों को जवाब देते हुए प्रदेश में पार्टी की हार की बड़ी बतायी है.

बीजेपी के नेताओं ने बड़े-बड़े झूठ बोले

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी के पांच मुख्यमंत्रियों ने ध्रुवीकरण की राजनीति की. उन्होंने साल 2023 का सबसे बड़ा झूठ बोला. उनके नेताओं की तरफ से कहा गया कि उदयपुर हत्याकांड के पीड़ितों को पांच लाख रुपये दिए जबकि जयपुर में इकबाल हत्याकांड के पीड़ितों को 50 लाख रुपये दिए गए. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि अगर इतने बड़े-बड़े झूठ बोलेंगे तो फिर देश का क्या होगा? बीजेपी ने चुनाव के दौरान हिंदु-मुसलमानों की बातें की जिससे जनता गुमराह हो गई.

यह भी पढ़ें- Bharat Express Survey: लोकसभा चुनाव में BJP हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की राजनीति से दे सकती है तुष्टिकरण का जवाब? सर्वे में हुआ ये खुलासा

इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग पर क्या बोले गहलोत

इसके बाद सीएम गहलोत ने इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए कहा कि जल्द ही गठंबधन की सहयोगी पार्टियां सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सहमत हो जाएंगी. 7 जनवरी से हम इस मुद्दे पर बातचीत शुरू कर देंगे. हमे उम्मीद है कि सीट शेयरिंग पर बात आसानी से बन जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

21 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

55 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago