Bharat Express DD Free Dish

ट्रॉफियों की भरमार फिर भी BCCI से किनारा, अगरकर के इस्तीफे के पीछे 3 बड़े कारण

Ajit Agarkar Resignation: भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने तीन साल के सफल कार्यकाल के बाद पद छोड़ने का फैसला किया. वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसी उपलब्धियों के बावजूद रोहित शर्मा विवाद और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद उनकी विदाई की वजह बने?

Jeet Agarkar resigns from BCCI

सफलता के बाद भी क्यों टूटा BCCI-अगरकर का साथ?

Ajit Agarkar Resignation: करीब तीन साल तक भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर रहे अजीत अगरकर ने अपना कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया. वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल, एशियन गेम्स 2022 का गोल्ड, टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 की जीत, चैंपियंस ट्रॉफी और दो एशिया कप जैसी उपलब्धियों के बावजूद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया. BCCI ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. सवाल यही है कि आखिर इतनी सफलता के बाद भी अगरकर और बोर्ड के बीच दूरी क्यों बढ़ गई?

कार्यकाल को लेकर अटकलें

पिछले कुछ महीनों से ही उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं थीं. साल की शुरुआत में माना जा रहा था कि वो वर्ल्ड कप 2027 तक बने रहेंगे लेकिन हालात अचानक बदल गए. 18 सितंबर को हुई BCCI की सालाना बैठक के बाद साफ हो गया कि 3 अक्टूबर को उनका कार्यकाल खत्म होते ही वो पद से अलग हो जाएंगे.

BCCI से किनारे की वजह

खबरों के मुताबिक अगरकर ने खुद ही एक्सटेंशन नहीं लेने का निर्णय लिया. इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के चयन को लेकर हुए विवाद को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है. कमेटी में पहले ही रोहित के भविष्य पर चर्चा हो चुकी थी और प्रज्ञान ओझा को जिम्मेदारी दी गई थी कि वो रोहित से बात करें. लेकिन पूर्व कप्तान इस फैसले से नाराज हो गए और बोर्ड अधिकारियों के सामने असहमति जताई. इसके बाद जब रोहित के संन्यास की अटकलें सामने आईं, तो BCCI सचिव ने बयान देकर साफ किया कि रोहित की जगह पर कोई खतरा नहीं है.

वीवीएस लक्ष्मण से भी थे मतभेद?

अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के बीच भी कई मुद्दों पर राय नहीं मिल पाई. एशियन गेम्स 2026 के लिए अगरकर दूसरी टीम भेजना चाहते थे, जबकि लक्ष्मण मुख्य टीम को ले जाने के पक्ष में थे. इसी तरह इंडिया ए के कार्यक्रमों की शेड्यूलिंग को लेकर भी दोनों के बीच टकराव हुआ.

चोटों पर बढ़ा विवाद

सबसे बड़ा मतभेद खिलाड़ियों की फिटनेस और बार-बार चोटिल होने को लेकर रहा. अगरकर और टीम मैनेजमेंट ने कई बार सवाल उठाए कि खिलाड़ियों की रिहैबिलिटेशन सही तरीके से क्यों नहीं हो रही. इस जिम्मेदारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होती है, जिससे दोनों के बीच अविश्वास और बढ़ गया.

ये भी पढ़ें-चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की हुई छुट्टी! BCCI को बता दिया अपना फैसला, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

रिव्यू मीटिंग से दूरी

कुछ समय पहले हुई BCCI और टीम इंडिया की रिव्यू मीटिंग में अगरकर की गैरमौजूदगी ने साफ कर दिया कि वो आगे नहीं रहने वाले है. लगातार विवादों और मतभेदों के बीच उन्होंने पद छोड़ने का फैसला कर लिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read