हॉकी टूर्नामेंट का होगा आयोजन
Chandigarh: ‘मार्शल ऑफ द एयर फोर्स’ अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का पांचवां सत्र 25 से 30 अप्रैल तक भारतीय वायुसेना के थ्री बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट में बारह टीमें भाग ले रही हैं. जिनमें बांग्लादेश और श्रीलंका वायु सेना के रूप में दो विदेशी टीमें भी शामिल हैं. टूर्नामेंट का आयोजन लीग और नॉकआउट आधार पर होगा.
एयर वाइस मार्शल सरताज बेदी ने यहां थ्री बीआरडी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम हॉकी इंडिया के सक्षम मार्गदर्शन के साथ आने वाले समय में टूर्नामेंट का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं.’’ टूर्नामेंट यहां रघबीर सिंह भोला हॉकी ग्राउंड, थ्री बेस रिपेयर डिपो, एयर फोर्स स्टेशन में खेला जाएगा. इसके पहले सत्र का आयोजन 2018 में हुआ था.
दो विदेशी टीम के अलावा इस टूर्नामेंट में भारतीय वायु सेना, चंडीगढ़ एकादश, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस, सेना एकादश, भारतीय नौसेना, भारतीय रेलवे और रेल कोच फैक्ट्री की टीम चुनौती पेश करेगी. इसमें टीमों को चार पूल में विभाजित किया गया है. विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में तीन लाख जबकि उपविजेता टीम को दो लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…