Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chandigarh में गुरुवार से शुरू होगा अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट, दो विदेशी टीमें भी होंगी शामिल

Chandigarh: ‘मार्शल ऑफ द एयर फोर्स’ अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का पांचवां सत्र 25 से 30 अप्रैल तक भारतीय वायुसेना के थ्री बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) में आयोजित किया जाएगा.

Hocky Tounament

हॉकी टूर्नामेंट का होगा आयोजन

Chandigarh: ‘मार्शल ऑफ द एयर फोर्स’ अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का पांचवां सत्र 25 से 30 अप्रैल तक भारतीय वायुसेना के थ्री बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट में बारह टीमें भाग ले रही हैं. जिनमें बांग्लादेश और श्रीलंका वायु सेना के रूप में दो विदेशी टीमें भी शामिल हैं. टूर्नामेंट का आयोजन लीग और नॉकआउट आधार पर होगा.

अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का 5वां सीजन

एयर वाइस मार्शल सरताज बेदी ने यहां थ्री बीआरडी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम हॉकी इंडिया के सक्षम मार्गदर्शन के साथ आने वाले समय में टूर्नामेंट का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं.’’ टूर्नामेंट यहां रघबीर सिंह भोला हॉकी ग्राउंड, थ्री बेस रिपेयर डिपो, एयर फोर्स स्टेशन में खेला जाएगा. इसके पहले सत्र का आयोजन 2018 में हुआ था.

दो विदेशी टीम के अलावा इस टूर्नामेंट में भारतीय वायु सेना, चंडीगढ़ एकादश, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस, सेना एकादश, भारतीय नौसेना, भारतीय रेलवे और रेल कोच फैक्ट्री की टीम चुनौती पेश करेगी. इसमें टीमों को चार पूल में विभाजित किया गया है. विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में तीन लाख जबकि उपविजेता टीम को दो लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital