खेल

Athiya Shetty और KL Rahul की शादी, गेस्ट के लिए रखी ये खास पॉलिसी! जानें दोनों के करियर से जुड़ी खास बातें

KL Rahul- Athiya Shetty Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल 23 जनवरी को अपनी लांग टाइम गर्ल फ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ शादी करने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस में होगी. शनिवार को राहुल और अथिया की हल्दी की रस्म हुई. शादी के लिए लगभग 100 बेहद करीबी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. मीडिया की इंगेजमेंट से दूर हो रही इस शादी में शेट्टी परिवार द्वारा मेहमानों से भी ये आग्रह किया गया है कि वे शादी की तस्वीरें न खींचे.

आपको बता दें राहुल और अथिया की शादी फिलहाल क्रिकेट और फिल्मों की दुनिया मोस्ट टॉक्ड इवेंट बन चुकी है और राहुल तथा अथिया के फैंस को उनकी शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है. आइए इस मौके पर जानते हैं केएल राहुल और आथिया शेट्टी के बारे कुछ रोचक जानकारी:-

केएल राहुल का क्रिकेटर बनने का सफर

केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था. राहुल को क्रिकेट विरासत में मिली है. उनके पिता डॉ. केएन लोकेश भी क्रिकेटर रहे हैं. राहुल के पिता NIT (नेशनल इंस्टीट्युट ऑफ इंजीनियरिंग, कर्नाटक) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं. उनकी मां भी मंगलौर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थी. 10 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत करने वाले राहुल ने 12 साल की उम्र में राहुल ने कर्नाटक के लिए अंडर-13 इंटर जोनल टूर्नामेंट में 2 दोहरे शतक लगाए थे. राहुल कर्नाटक के लिए अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर 23 टीम में खे चुके हैं. वे इंडिया के लिए अंडर 19 विश्व कप भी खेल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शमी-सिराज के मुरीद हुए कीवी कप्तान, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भी कब्जाई

केएल राहुल का करियर

राहुल ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. लगभग 9 साल के अंतराष्ट्रीय करियर में राहुल ने 45 टेस्ट मैचों में 7 शतक लगाते हुए 2604 रन, 51 वनडे मैचों में 5 शतक जड़ते हुए 1870 रन और 72 टी 20 मैचों में 2 शतक और 22 अर्धशतक जड़ते हुए 2265 रन बनाए हैं.

राहुल IPL के सर्वाधिक सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. 2013 में RCB से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राहुल ने अपने IPL करियर में अबतक 109 मैच खेले हैं जिसमें 4 शतक और 31 अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने 3889 रन बनाए हैं. फिलहाल वे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं.

आथिया शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था. अथिया ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की है. पढ़ाई के बाद आथिया ने मॉडलिंग और फिल्मों में किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें अपने पिता की तरह सफलता नहीं मिली. अथिया ने हीरो, मुबारकां, नवाबजादे, मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्में की हैं. आथिया की राहुल से मुलाकात 2018 में हुई थी लगभग 5 साल तक डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

7 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

45 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago