AUS vs PAK: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम की करारी हार हुई है. ऑस्ट्रेलिया ने यहां अपनी वर्ल्ड कप में दूसरी जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 367 रनों का विराट स्कोर बनाया. वहीं पाकिस्तानी टीम इस स्कोर को हासिल करने के पहले ही ऑल आउट हो गई. 368 रनों के जवाब में पाकिस्तानी टीम 301 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई.
बता दें कि मैच में बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए और मैदान पर इस मैच में साढ़े 600 से ज्यादा रन बने. स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई टीम के फैंस की भरमार थी, लेकिन इस दौरान ही एक ऑस्ट्रेलियाई फैन ने कुछ ऐसा किया जिसे देख लोग भावुक हो गए. ऑस्ट्रेलियाई फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऑस्ट्रेलियाई फैन ने ऐसा क्या दिलचस्प काम किया.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी रोमांचक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई फैन ने मैदान पर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा दिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें-AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद बाबर आजम जमकर हुए ट्रोल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
मैच के लिहाज से बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इस मैच में डेविन वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ा. इतना ही नहीं अपने बर्थडे के दिन मिचेल मार्श ने भी बेहतरीन शतक जड़ दिया. वॉर्नर ने 163 तो मार्श ने 121 रनों की पारी खेली.
वहीं 368 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी रही, अब्दुल्ला शफीक की ओपनिंग जोड़ी ने 134 रनों की शानदार पार्टनरशिप की लेकिन इसके बाद अन्य कोई बल्लेबाज पाकिस्तान के स्कोर आगे नहीं बढ़ा सका. नतीजा ये कि गिरते पड़ते पाकिस्तान की टीम 301 रनों पर ऑलआउट होकर मैच गंवा बैठी.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…